RRB Isolated Categories Recruitment 2026: 191 पद, Translator के 79 – कौन सा RRB चुनें

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 में 191 पदों के लिए Apply Online शुरू, रेलवे भर्ती थंबनेल

Hindi और English दोनों पर अच्छी पकड़ है, Law की डिग्री है, या 12वीं में Physics-Chemistry पढ़ी है — तो रेलवे की यह भर्ती आपके काम की हो सकती है। RRB Isolated Categories Recruitment 2026 के तहत Railway Recruitment Boards (RRB) ने CEN No. 09/2026 जारी किया है, जिसमें 7 तरह के पदों पर कुल 191 Vacancy हैं। Apply Online 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है और Last Date 4 दिसंबर 2026 है।

इस भर्ती में सबसे बड़ा फैसला फॉर्म भरते वक्त ही होता है: आप सिर्फ एक RRB चुन सकते हैं, और कई RRB में आपका पद है ही नहीं। नीचे पद-वार Eligibility, उम्र का हिसाब, RRB-wise सीटें, Exam Pattern और Negative Marking का असली असर — सब Notification के आधार पर समझाया गया है।

RRB Isolated Categories भर्ती 2026 एक नज़र में

यह Group C की सीधी भर्ती है, जिसमें चयन एक ही CBT से होगा (Junior Translator के लिए साथ में एक Qualifying Translation Test)। कोई PET या Skill Test नहीं है।

बिंदुजानकारी
भर्ती करने वाली संस्थाRailway Recruitment Boards (RRB), Ministry of Railways
NotificationCEN No. 09/2026 (Isolated Categories)
कुल पद191 (7 पद)
सबसे ज़्यादा पदJunior Translator / Hindi – 79
Eligibilityपद के हिसाब से 12वीं (Physics, Chemistry) से लेकर Master’s Degree / LLB तक
Age Limit18 से 30/32/33/35/40 साल (पद के हिसाब से), 01-01-2027 को
Apply Online05-11-2026 से 04-12-2026 (रात 11:59 बजे तक)
Fee भरने की Last Date06-12-2026
Correction Window07-12-2026 से 16-12-2026 (₹250 Modification Fee)
Selection ProcessCBT → Translation Test (सिर्फ Translator) → Document Verification → Medical
Initial Pay₹19,900 (Level 2) से ₹44,900 (Level 7)
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in / rrbapply.gov.in
🎯 Are You Eligible for This Job?
📅

7 पद, 191 सीटें: किस पद पर कितनी Vacancy और Pay Level?

Pay Level 2 से 7 तक के पद हैं। Initial Pay 7th CPC के हिसाब से Basic Pay है; DA, HRA और बाकी Allowance रेलवे के नियम से अलग से मिलते हैं।

पदविभागPay LevelInitial PayAge Limitपद
Chief Law AssistantPersonnel7₹44,90018-4017
Public ProsecutorPersonnel7₹44,90018-3221
Senior Publicity InspectorCommercial6₹35,40018-338
Junior Translator / HindiPersonnel6₹35,40018-3379
Staff and Welfare InspectorPersonnel6₹35,40018-3327
Scientific Assistant (Training)RDSO6₹35,40018-353
Lab Assistant Gr. III (Chemist & Metallurgist)Mechanical2₹19,90018-3036
कुल191

Category-wise कुल पद: UR 98, OBC (NCL) 41, SC 26, ST 14 और EWS 12। इनमें 11 सीटें Ex-Servicemen के लिए हैं।

कौन Apply कर सकता है? पद के हिसाब से Eligibility

हर पद की योग्यता अलग है और 4 दिसंबर 2026 तक डिग्री पूरी होनी चाहिए। जिनका Final Result अभी नहीं आया है, वे इस भर्ती में Apply नहीं कर सकते।

  • Chief Law Assistant: Law की डिग्री और Bar में Pleader के तौर पर 3 साल की Practice। Law Graduate रेलवे कर्मचारी, जिनकी रेलवे में कम से कम 5 साल की सेवा है, वे भी Apply कर सकते हैं।
  • Public Prosecutor: Law में Bachelor डिग्री और Bar में Advocate के तौर पर 5 साल।
  • Senior Publicity Inspector: Graduation के साथ Public Relations / Advertising / Journalism / Mass Communication में Diploma। 2 साल का अनुभव Desirable है, ज़रूरी नहीं।
  • Junior Translator / Hindi: Hindi या English में Master’s Degree, जिसमें Graduation में दूसरी भाषा Compulsory/Elective विषय या माध्यम रही हो (किसी और विषय में Master’s वालों के लिए भी Hindi-English माध्यम/विषय वाली शर्तें हैं)। साथ में Hindi-English Translation में Diploma/Certificate या सरकारी दफ्तर में 2 साल का Translation अनुभव।
  • Staff and Welfare Inspector: Graduation के साथ इनमें से एक — Labour/Social Welfare Diploma, Labour Laws Diploma, Labour Laws वाला LLB, Personnel Management में PG Diploma, Personnel Management वाला MBA, MBA (HR) या HRM में PG Diploma।
  • Scientific Assistant (Training): Psychology में Master’s Degree, कम से कम 50% अंक।
  • Lab Assistant Gr. III: 12वीं (Physics और Chemistry विषय के साथ) या समकक्ष।

Junior Translator में सबसे ज़्यादा फॉर्म इसी “AND” वाली शर्त पर गलत भरे जाते हैं। सिर्फ MA Hindi होना काफी नहीं है; Translation Diploma/Certificate या 2 साल का सरकारी Translation अनुभव भी चाहिए, और Document Verification में इसका प्रमाण देना होगा।

Age Limit: 01 जनवरी 2027 से उम्र का हिसाब

उम्र 01-01-2027 को गिनी जाएगी। न्यूनतम उम्र सभी पदों पर 18 साल है, यानी जन्म 01-01-2009 या उससे पहले होना चाहिए। अधिकतम उम्र के लिए जन्मतिथि की सीमा यह है:

पद की Age LimitUR / EWS (इस तारीख या बाद में जन्म)OBC-NCLSC / ST
18-30 (Lab Assistant)02-01-199702-01-199402-01-1992
18-32 (Public Prosecutor)02-01-199502-01-199202-01-1990
18-33 (Translator, SPI, SWI)02-01-199402-01-199102-01-1989
18-35 (Scientific Assistant)02-01-199202-01-198902-01-1987
18-40 (Chief Law Assistant)02-01-198702-01-198402-01-1982

मान लीजिए आपका जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ है और आप Junior Translator के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं। UR में आप बाहर हो जाएँगे, क्योंकि जन्म 02-01-1994 या उसके बाद का होना चाहिए। लेकिन अगर आप OBC (Non-Creamy Layer) हैं, तो 02-01-1991 की सीमा के अंदर आते हैं और Apply कर सकते हैं।

PwBD को 10 साल (OBC-NCL 13, SC/ST 15) की छूट है। 3 साल की सेवा वाले रेलवे के Group C और पुराने Group D कर्मचारी UR में 40, OBC में 43 और SC/ST में 45 साल की उम्र तक Apply कर सकते हैं। एक बात याद रखें: SC, ST या OBC उम्मीदवार अगर UR सीट के लिए Apply करते हैं, तो उन्हें उम्र में छूट नहीं मिलती।

सिर्फ एक RRB चुन सकते हैं: किस RRB में कितनी सीटें?

पूरे CEN में आप सिर्फ एक RRB को फॉर्म भर सकते हैं, और उसी RRB के अंदर Zone/पद की Preference देनी होती है। एक से ज़्यादा फॉर्म भरने पर सारे फॉर्म Reject होंगे और RRB/RRC की आगे की परीक्षाओं से Debar भी किया जा सकता है।

RRBकुल सीटेंJunior TranslatorLab Assistant
Kolkata31243
Chandigarh311411
Guwahati30150
Secunderabad2190
Gorakhpur1513
Mumbai1235
Chennai1170
Jammu-Srinagar803
Siliguri805
Prayagraj720
Bhubaneswar602
Bengaluru412
Bhopal320
Ajmer201
Bilaspur110
Patna101

Muzaffarpur, Ranchi, Ahmedabad, Malda और Thiruvananthapuram RRB की इस CEN में कोई सीट नहीं है। Bihar के उम्मीदवारों के लिए यह सबसे ज़रूरी बात है: RRB Patna में सिर्फ 1 सीट है और वह भी Lab Assistant की। अगर आप Junior Translator का फॉर्म Patna चुनकर भर देंगे, तो आपके पद के लिए वहाँ कोई सीट ही नहीं होगी।

UP वालों के लिए Gorakhpur (15) में Public Prosecutor की 6 सीटें हैं, जबकि Prayagraj में कुल 7 सीटें हैं। पद और RRB का मिलान करके ही RRB चुनें, क्योंकि Chosen RRB बाद में Correction Window में भी नहीं बदलता।

Single Stage CBT: 100 सवाल, 90 मिनट का Pattern

सभी पदों के लिए एक ही चरण का CBT होगा: 100 सवाल, 100 अंक, 90 मिनट (Scribe वालों के लिए 120 मिनट)। Junior Translator को छोड़कर बाकी पदों का Section-wise बंटवारा यह है:

Sectionसवाल / अंक
Professional Ability (पद का अपना Syllabus)50
General Awareness15
General Intelligence and Reasoning15
Mathematics10
General Science (10वीं CBSE स्तर)10

आधे नंबर Professional Ability से हैं। Chief Law Assistant के पेपर में Constitution, Administrative Law, CPC, Hindu Law और Bharatiya Nagrik Suraksha Sanhita जैसे टॉपिक हैं, Public Prosecutor में Criminology और Criminal Law, और Staff & Welfare Inspector में Industrial Disputes Act, EPF Act, Minimum Wages Act, Factories Act जैसे Labour Law।

Junior Translator का पेपर अलग है

Translator के CBT में 30 सवाल Hindi Language और 20 सवाल English Language से होंगे; बाकी 50 सवाल General Knowledge, Reasoning, Simple Arithmetic और Computer की बुनियादी जानकारी से। Hindi वाले सवाल सिर्फ Hindi में और English वाले सिर्फ English में छपेंगे, और स्तर 12वीं का रहेगा। Hindi में पर्यायवाची, विलोम, संधि-विच्छेद, मुहावरे, तत्सम-तद्भव जैसे टॉपिक हैं; English में Synonyms/Antonyms, Idioms, Tenses, Prepositions, Question Tag वगैरह।

CBT के बाद Vacancy के 10 गुना उम्मीदवार Translation Test में बुलाए जाएँगे। यह Test सिर्फ Qualifying है और इसमें 60% अंक चाहिए। Merit सिर्फ CBT के अंकों से बनेगी, यानी Translation Test में 90% लाने से रैंक नहीं सुधरेगी — बस 60% पार करना ज़रूरी है।

1/3 Negative Marking और 40% की शर्त: नंबरों का असली हिसाब

हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा। साथही CBT में न्यूनतम अंक भी तय हैं: UR और EWS के लिए 40%, OBC-NCL और SC के लिए 30%, ST के लिए 25%।

मान लीजिए आपने 100 में से 72 सवाल किए, जिनमें 54 सही और 18 गलत हैं। आपका स्कोर 54 − (18 ÷ 3) = 48 होगा। अब अगर आपने सिर्फ 60 सवाल किए और 52 सही, 8 गलत रहे, तो स्कोर 52 − 2.67 = 49.33 होगा — कम सवाल करके भी ज़्यादा अंक। तीन गलत जवाब एक सही जवाब के बराबर नंबर खा जाते हैं, इसलिए तुक्का लगाने का नुकसान सीधा दिखता है।

दूसरी बात Document Verification की है। DV के लिए RRB-wise 1:1 के अनुपात में बुलावा आएगा — जितनी सीटें, उतने ही उम्मीदवार। यानी जिस RRB में आपके पद की 2 सीटें हैं, वहाँ Merit में ऊपर के 2 लोग ही DV तक पहुँचेंगे। छोटे RRB में मुकाबला कम दिख सकता है, पर वहाँ गलती की गुंजाइश भी उतनी ही कम है।

Lab Assistant: 12वीं पास के लिए मौका, पर Professional पेपर अलग दुनिया का

36 पदों वाला Lab Assistant Gr. III (Chemist & Metallurgist) इस भर्ती का अकेला पद है जिसमें 12वीं (Physics, Chemistry) पर Apply किया जा सकता है। Age Limit 18-30 और Initial Pay ₹19,900 (Level 2) है।

पेंच यह है कि इसके 50 Professional Ability सवाल Tensile/Impact Testing, Steel और Cast Iron में तत्वों की जांच, Electroplating, Paint Testing, Rubber-Plastic Testing, Oils & Lubricants और X-Ray/Ultrasonic जैसी Non-Destructive Testing से आएँगे। 12वीं की किताबों में ये टॉपिक नहीं हैं। जो 12वीं पास उम्मीदवार सिर्फ GK-Reasoning के भरोसे फॉर्म भरेंगे, उनके लिए आधा पेपर मुश्किल रहेगा। Metallurgy या Mechanical बैकग्राउंड वाले, या जिन्होंने Lab Testing में काम किया है, उन्हें यहाँ साफबढ़त मिलेगी।

Application Fee और Refund: Aadhaar से जुड़ा बैंक खाता ज़रूरी

CategoryFeeCBT देने पर Refund
General / OBC / EWS₹500₹400
SC / ST / Ex-Servicemen / PwBD / Female / Transgender / Minorities / EBC₹250₹250 (पूरा)

Refund (बैंक चार्ज काटकर) उसी बैंक खाते में आएगा जो आपके Aadhaar से Seeded है। फॉर्म भरते समय Aadhaar Validate होते ही यह खाता अपने आप दिखेगा। खाता न हो तो परिवार के किसी सदस्य का Aadhaar-seeded खाता दिया जा सकता है। Fee सिर्फ Online (Net Banking, Card, UPI) से भरी जाएगी।

EBC का मतलब यहाँ सालाना पारिवारिक आय ₹50,000 से कम वाले उम्मीदवार हैं — इसे OBC, EWS या किसी राज्य के “अति पिछड़ा वर्ग” प्रमाणपत्र से मत मिलाइए। EBC से सिर्फ Fee में छूट मिलती है, आरक्षण नहीं।

Apply Online के Steps (4 दिसंबर तक)

  1. rrbapply.gov.in खोलें। 2024, 2025 या 2026 की किसी RRB CEN में Account बना चुके हैं तो उसी से Login करें; नहीं तो “Create an Account” करें।
  2. नाम, पिता-माता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल 10वीं के प्रमाणपत्र जैसी भरें। Account की Details बाद में कभी नहीं बदलतीं।
  3. Digilocker या Aadhaar से पहचान Verify करें। दूसरी Photo ID से Verify करने वालों की हर चरण पर ज़्यादा सख्त जांच होगी।
  4. CEN 09/2026 चुनें, एक RRB चुनें, फिर उस RRB में पद और Zone की Preference दें।
  5. Live Photo (फॉर्म के दौरान कैमरे से) और Signature अपलोड करें, Fee भरें और फॉर्म का Print रख लें।

Form जमा करने से पहले ये 4 बातें जांच लें

यह भर्ती छोटी है, पर Translator, Law और Labour Welfare जैसे पदों पर Level 6-7 की नौकरी देती है, जहाँ आम तौर पर बड़ी भर्तियाँ कम आती हैं। सही RRB चुनना और Eligibility की हर शर्त पूरी होना यहाँ आधी लड़ाई है।

  1. Annexure B से देखें कि आपके चुने RRB में आपके पद की सीट है भी या नहीं — Patna, Bilaspur, Ajmer जैसे RRB में 1-2 सीटें ही हैं।
  2. Translator वाले Translation Diploma/Certificate या 2 साल के सरकारी अनुभव का प्रमाण अभी से तैयार रखें; Law वाले Bar Practice का प्रमाण।
  3. Aadhaar से बैंक खाता Seeded है या नहीं, यह फॉर्म से पहले जांच लें, वरना Refund अटक सकता है।
  4. Correction 7 से 16 दिसंबर तक ₹250 देकर होगा, पर Account की Details और Chosen RRB नहीं बदलेंगे — इसलिए Submit से पहले एक बार पूरा फॉर्म Notification से मिलाकर ज़रूर पढ़ें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. RRB Isolated Categories Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
CEN No. 09/2026 में 7 पदों पर कुल 191 Vacancy हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा 79 पद Junior Translator / Hindi के हैं।

2. RRB Isolated Categories का फॉर्म कब तक भर सकते हैं?
Apply Online 5 नवंबर 2026 से 4 दिसंबर 2026 (रात 11:59) तक है। Fee 6 दिसंबर 2026 तक भरी जा सकती है।

3. क्या 12वीं पास इस भर्ती में Apply कर सकते हैं?
हाँ, सिर्फ Lab Assistant Gr. III (36 पद) के लिए, अगर 12वीं में Physicsऔर Chemistry विषय रहे हों। Age Limit 18-30 साल है।

4. Junior Translator के लिए क्या सिर्फ MA Hindi काफी है?
नहीं। Master’s Degree की शर्त के साथ Hindi-English Translation में Diploma/Certificate या सरकारी दफ्तर में 2 साल का Translation अनुभव भी ज़रूरी है।

5. क्या इस परीक्षा में Negative Marking है?
हाँ, CBT में हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा। UR/EWS को कम से कम 40%, OBC-NCL और SC को 30% और ST को 25% अंक लाने होंगे।

6. क्या दो RRB में फॉर्म भर सकते हैं?
नहीं। सिर्फ एक RRB चुना जा सकता है। एक से ज़्यादा फॉर्म भरने पर सारे फॉर्म Reject होंगे और आगे की RRB परीक्षाओं से Debar भी किया जा सकता है।

7. Application Fee वापस कब मिलती है?
CBT में शामिल होने पर General/OBC/EWS को ₹500 में से ₹400 और बाकी Category को पूरे ₹250 वापस मिलते हैं, बैंक चार्ज काटकर, Aadhaar-seeded खाते में।

ये भी पढ़ें

Author: Raushan Kumar — Covers government recruitment (jobs, vacancies, forms), IAS-IPS stories and Current Affairs at CollectorBabu.in. This article is based on official notices. About Us

Leave a Comment

🎯 Jobs, Admit Card & Result — Open Smart Checker →