RRB NTPC Recruitment 2026 : 5236 पदों पर आवेदन शुरू, यहाँ जाने पूरी जानकारी

RRB NTPC Recruitment 2026 : 5236 पदों पर आवेदन शुरू, यहाँ जाने पूरी जानकारी
RRB NTPC Bharti 2026

दोस्तों अगर आप Railway में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। RRB NTPC Recruitment 2026 का Notification जारी हो चुका है और इस बार Graduate और 12वीं पास (Undergraduate) दोनों लेवल को मिलाकर कुल 5236 पदों पर भर्ती निकाली गई है। Graduate वाले पदों के लिए Apply Online 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है और इसकी Last Date 6 नवंबर 2026 है, यानी अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि RRB NTPC 2026 में कौन-कौन से पद हैं, किस पद पर कितनी Vacancy है, Eligibility क्या है, Age Limit कितनी है, Application Fee कितनी लगेगी, Selection Process कैसा होगा, Salary कितनी मिलेगी और फॉर्म कैसे भरना है। साथ ही मैं आपको वो गलतियाँ भी बताऊंगा जो मैंने कई बच्चों को फॉर्म भरते समय करते देखा है, इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़िएगा, वरना छोटी सी गलती से आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

RRB NTPC Recruitment 2026 : Short Details

Organization Railway Recruitment Boards (RRB), भारतीय रेलवे
Exam Name NTPC (Non Technical Popular Categories) 2026
Notification Number CEN 06/2026 (Graduate) और CEN 07/2026 (Undergraduate)
Total Post 5236 (Graduate 3548 + Undergraduate 1688)
Apply Mode Online
Job Location पूरे भारत में (आपके चुने हुए RRB के हिसाब से)
Official Website rrbapply.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथि)

आपको बता दे कि इस बार Graduate और Undergraduate दोनों के फॉर्म की तारीख अलग-अलग है। नीचे की टेबल में दोनों की तारीख मैंने अलग से लिख दी है, नोट कर ले तारीख।

Event Graduate (CEN 06/2026) Undergraduate (CEN 07/2026)
Apply Online शुरू 8 अक्टूबर 2026 15 अक्टूबर 2026 (Tentative)
Apply Online की Last Date 6 नवंबर 2026 13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
Fee Payment की Last Date 8 नवंबर 2026 Notify Soon
Form Correction (Modification Window) 9 से 18 नवंबर 2026 Notify Soon
CBT 1 Exam Date दिसंबर 2026 का चौथा सप्ताह (संभावित) Notify Soon

👉 जिन तारीखों के आगे Notify Soon लिखा है, उनकी पक्की जानकारी अभी Official Website पर नहीं आई है। इसलिए बीच-बीच में RRB की Official Website जरूर check करते रहिए।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

Category Application Fee CBT 1 देने पर Refund
General / OBC / EWS ₹500 ₹400 (Bank charges काटकर)
SC / ST / Ex-Servicemen / PwBD / Female / Transgender / Minority / EBC ₹250 ₹250 (Bank charges काटकर)

Fee सिर्फ Online मोड से जमा होगी, यानी Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI से। एक बात ध्यान रखिए, Refund तभी मिलेगा जब आप CBT 1 की परीक्षा में बैठेंगे और पैसा उसी बैंक खाते में आएगा जो आपके Aadhaar से जुड़ा (seeded) है। Form में गलती सुधारने के लिए हर बार ₹250 अलग से लगेंगे और ये पैसा वापस नहीं होता।

Age Limit (आयु सीमा)

Level Minimum Age Maximum Age
Graduate Posts 18 वर्ष 33 वर्ष
Undergraduate Posts 18 वर्ष 30 वर्ष

उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। OBC, SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen को भारत सरकार के नियमों के अनुसार Age Relaxation मिलेगा। किस Category को कितने साल की छूट मिलेगी, ये अपने RRB के Official Notification में एक बार जरूर पढ़ लीजिये।

RRB NTPC Vacancy 2026 (पदों का विवरण)

Graduate Level Posts (CEN 06/2026) : 3548 पद

Post Name Total Post Pay Level
Goods Train Manager 2750 Level 5
Senior Clerk cum Typist 371 Level 5
Junior Accounts Assistant cum Typist 300 Level 5
Chief Commercial cum Ticket Supervisor 127 Level 6
Total 3548

Undergraduate Level Posts (CEN 07/2026) : 1688 पद

Post Name Total Post
Commercial cum Ticket Clerk 700
Junior Clerk cum Typist 600
Accounts Clerk cum Typist 200
Trains Clerk 188
Total 1688

दरअसल बहुत से बच्चे मुझसे पूछते हैं कि इस बार Station Master का पद कहाँ गया। आपको बता दे कि Station Master इस बार CEN 06/2026 में शामिल नहीं है, उसकी भर्ती अलग से होगी। साथ ही Zone-wise और Category-wise Vacancy हर RRB के हिसाब से अलग है, जो आपको अपने RRB के Notification में मिल जाएगी।

Eligibility (शैक्षणिक योग्यता)

Graduate Posts के लिए

  • किसी भी मान्यता प्राप्त University से Graduation (किसी भी Stream से) पास होना जरूरी है।
  • Senior Clerk cum Typist और Junior Accounts Assistant cum Typist के लिए Computer पर English या Hindi Typing आनी चाहिए, क्योंकि इन पदों पर Typing Skill Test होगा।
  • जो Candidate अभी Final Year में है, वो Apply कर सकता है या नहीं, इसकी शर्त Notification में ध्यान से पढ़िएगा।

Undergraduate Posts के लिए

  • किसी मान्यता प्राप्त Board से 12वीं (Intermediate) पास होना जरूरी है।
  • Typist वाले पदों (Junior Clerk cum Typist और Accounts Clerk cum Typist) पर Typing आनी जरूरी है।
  • 12वीं में कितने Percentage चाहिए और किस Category को छूट मिलेगी, ये CEN 07/2026 के Notification में देखिए।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

RRB NTPC में चयन कई चरणों में होता है। एक-एक करके समझ लीजिये :

  1. CBT 1 (पहला Computer Based Test) – ये Screening Test है। इसके Marks सिर्फ CBT 2 के लिए Shortlist करने में काम आते हैं, Final Merit में नहीं जुड़ते।
  2. CBT 2 (दूसरा Computer Based Test) – असली मुकाबला यहीं होता है। Final Merit इसी के Marks से बनती है।
  3. Typing Skill Test – सिर्फ Typist वाले पदों के लिए। ये Qualifying होता है।
  4. Document Verification (DV) – सभी Original Documents की जांच।
  5. Medical Examination – रेलवे के तय Medical Standard के हिसाब से जांच।

RRB NTPC Exam Pattern 2026 (CBT 1)

Subject Questions Marks
General Awareness 40 40
Mathematics 30 30
General Intelligence & Reasoning 30 30
Total 100 100

CBT 1 का समय 90 मिनट होगा और हर गलत जवाब पर 1/3 नंबर कटेगा। CBT 2 में 120 प्रश्न आते हैं और उसमें भी Negative Marking है। मेरी सलाह है कि जिन सवालों में आप पक्के नहीं है, उन पर तुक्का मत लगाइये, क्योंकि NTPC में आधा-आधा नंबर से Merit बदल जाती है।

Salary (वेतन)

Railway की नौकरी में Salary के साथ-साथ DA, HRA, Transport Allowance और Free Railway Pass जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। Graduate Level के पदों की Basic Salary इस प्रकार है :

Pay Level Post Initial Basic Pay
Level 6 Chief Commercial cum Ticket Supervisor ₹35,400
Level 5 Goods Train Manager, Senior Clerk cum Typist, Junior Accounts Assistant cum Typist ₹29,200

Undergraduate पदों का Pay Level और Basic Pay CEN 07/2026 के Detailed Notification में दिया जाएगा। In-hand Salary आपकी Posting वाले शहर पर भी निर्भर करती है, क्योंकि बड़े शहरों में HRA ज्यादा मिलता है।

How to Apply (RRB NTPC 2026 Online Form कैसे भरें)

  1. सबसे पहले RRB के Apply Online Portal (rrbapply.gov.in) पर जाना है।
  2. अगर आपने पहले कभी RRB का Account नहीं बनाया है तो Create an Account पर क्लिक करके अपना Registration कीजिये। पुराना Account है तो उसी से Login कीजिये।
  3. Login करने के बाद CEN 06/2026 (Graduate) या CEN 07/2026 (Undergraduate) में से अपना Notification चुनिए।
  4. अपना RRB चुनिए और पदों की Preference ध्यान से भरिए। एक Candidate सिर्फ एक ही RRB से Apply कर सकता है।
  5. Personal Details, Educational Details और Communication Details भरिए।
  6. Photo और Signature तय Size और Format में Upload कीजिये।
  7. Category के हिसाब से Fee जमा कीजिये और Refund के लिए अपनी Bank Details सही-सही भरिए।
  8. Final Submit करने के बाद Application Form का Print Out या PDF अपने पास संभालकर रखिए।

फॉर्म भरते समय होने वाली आम गलतियाँ

मैंने कई बार देखा है कि बच्चे पूरी तैयारी कर लेते हैं, लेकिन फॉर्म में छोटी सी गलती की वजह से बाहर हो जाते हैं। ये गलतियाँ आप मत कीजियेगा :

  • दो RRB से फॉर्म भरना – ऐसा करने पर आपके सारे फॉर्म Reject हो सकते हैं।
  • धुंधली या पुरानी Photo लगाना – Photo हाल की होनी चाहिए और चेहरा साफ दिखना चाहिए।
  • Post Preference बिना सोचे भरना – Typing नहीं आती तो Typist वाले पद ऊपर मत रखिए।
  • Bank Details में गलती – गलत Account Number डाला तो Refund अटक जाएगा।
  • आखिरी दिन का इंतज़ार – हर बार की तरह इस बार भी Last Date के आस-पास Site Slow हो सकती है, इसलिए पहले ही फॉर्म भर लेना।

Graduate या Undergraduate, किसमें फॉर्म भरें?

मेरे YouTube चैनल पर कई बच्चों ने पूछा था कि अगर हम Graduate है तो क्या 12वीं लेवल वाले पदों पर भी फॉर्म भर सकते है। दरअसल दोनों के Notification अलग-अलग है, इसलिए Eligibility पूरी होने पर आप दोनों में Apply कर सकते हैं, बस दोनों के नियम ध्यान से पढ़ लीजिये। मेरी सलाह है कि अगर आप Graduate है और दोनों की उम्र सीमा में आते है तो दोनों में फॉर्म भरिए, इससे आपके Selection के मौके बढ़ जाते हैं, क्योंकि दोनों की परीक्षा अलग होगी।

RRB NTPC की तैयारी कैसे करें

  • General Awareness सबसे जरूरी है – इसमें 40 नंबर के सवाल आते हैं। रोज Current Affairs पढ़िए, ये Railway Exam में सबसे ज्यादा नंबर दिलाता है।
  • Maths में Speed बढ़ाइये – Percentage, Profit-Loss, Time-Work, Ratio और Simplification रोज Practice कीजिये।
  • Reasoning को हल्के में मत लीजिये – Series, Coding-Decoding, Blood Relation और Puzzle से अच्छे नंबर मिलते हैं।
  • पिछले साल के Paper हल कीजिये – NTPC में Pattern लगभग एक जैसा रहता है, इसलिए पुराने Paper सबसे अच्छे Teacher हैं।
  • Mock Test दीजिये – हफ्ते में कम से कम 2 Full Mock Test दीजिये, ताकि 90 मिनट में 100 सवाल करने की आदत बन जाए।
  • Typing की Practice अभी से – Typist पद चुन रहे हैं तो रोज 20-30 मिनट Typing कीजिये।

CBT 1 दिसंबर के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है, यानी आपके पास करीब 2 महीने हैं। खैर, 2 महीने कम नहीं होते, अगर आप रोज 5-6 घंटे सही दिशा में पढ़ाई करें।

मेरी सलाह

दोस्तों, NTPC उन भर्तियों में से है जिसमें हर बार लाखों फॉर्म भरे जाते हैं, इसलिए Competition बहुत तगड़ा होता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार Goods Train Manager के अकेले 2750 पद हैं, जो Graduate वालों के लिए बहुत बड़ा मौका है। Graduate वालों की Last Date 6 नवंबर है, तो देर न करें। आज ही Documents तैयार कीजिये और इसी हफ्ते फॉर्म भर दीजिये।

Some Important Link

RRB NTPC 2026 Apply Online rrbapply.gov.in पर Apply करें
Official Notification (CEN 06/2026 और 07/2026) RRB Portal पर Notification देखें
Indian Railways Official Website indianrailways.gov.in

ये भी पढ़े

FAQs : RRB NTPC Recruitment 2026

Question: RRB NTPC 2026 में कुल कितने पद हैं ?
Answer- RRB NTPC 2026 में कुल 5236 पद हैं। इनमें 3548 पद Graduate Level (CEN 06/2026) और 1688 पद Undergraduate Level (CEN 07/2026) के हैं।

Question: RRB NTPC Graduate का फॉर्म भरने की Last Date क्या है ?
Answer- Graduate पदों के लिए Last Date 6 नवंबर 2026 है और Fee 8 नवंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं।

Question: RRB NTPC 12th Pass Last Date kab hai ?
Answer- Undergraduate (12वीं पास) पदों के लिए फॉर्म 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक भरे जा सकते हैं।

Question: RRB NTPC की Age Limit कितनी है ?
Answer- Graduate पदों के लिए 18 से 33 वर्ष और Undergraduate पदों के लिए 18 से 30 वर्ष। उम्र 1 जनवरी 2027 के आधार पर गिनी जाएगी और Reserved Category को नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

Question: RRB NTPC Form Fee kitni hai ?
Answer- General, OBC और EWS के लिए ₹500 और SC, ST, Female, PwBD, Ex-Servicemen आदि के लिए ₹250। CBT 1 देने पर Fee का बड़ा हिस्सा वापस मिल जाता है।

Question: क्या Graduate छात्र 12वीं लेवल वाले NTPC पदों पर Apply कर सकते हैं ?
Answer- हाँ, दोनों के Notification अलग हैं, इसलिए उम्र और योग्यता पूरी हो तो दोनों में Apply किया जा सकता है। Notification की शर्तें जरूर पढ़ें।

Question: RRB NTPC 2026 Exam Date kab hai ?
Answer- Graduate Level का CBT 1 दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में होने की संभावना है। पक्की तारीख RRB जल्द ही Official Website पर जारी करेगा।

Question: Goods Train Manager की Salary कितनी होती है ?
Answer- Goods Train Manager का पद Pay Level 5 में है, जिसकी Initial Basic Pay ₹29,200 है। इसके ऊपर DA, HRA और दूसरे भत्ते अलग से मिलते हैं।

Disclaimer

दोस्तों अधिक जानकारी के लिए RRB NTPC 2026 के ऑफिसियल नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन और अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए collectorbabu.in जिम्मेदार नहीं होगा। अतः ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें।

Conclusion

तो दोस्तों, RRB NTPC Recruitment 2026 Railway में Graduate और 12वीं पास दोनों के लिए बड़ा मौका है। कुल 5236 पद हैं, Graduate वालों की Last Date 6 नवंबर 2026 और Undergraduate वालों की 13 नवंबर 2026 है। फॉर्म भरने से पहले अपने Documents, Photo और Signature तैयार रखिए, Post Preference सोच-समझकर भरिए और आखिरी दिन का इंतज़ार मत कीजिये। इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा जो Railway की तैयारी कर रहे हैं।

दोस्तों उम्मीद है कि आपको मेरे द्वारा लिखा हुआ आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपका कोई सवाल रह गया है तो कमेंट कर दीजिये उस पर बहुत जल्द ही एक नया आर्टिकल लेकर आऊंगा |

Leave a Comment