
दोस्तों Railway में Station Master बनने का सपना देखने वालों के लिए इस बार दो बड़ी खबरें एक साथ आई हैं। पहली खबर ये कि RRB Station Master Recruitment 2026 का Notification (CEN 08/2026) जारी हो चुका है और 27 अक्टूबर 2026 से Apply Online भी शुरू हो गया है। दूसरी और उससे भी बड़ी खबर ये कि इस बार Station Master की भर्ती NTPC से अलग, अपने खुद के Notification से हो रही है और Exam Pattern पूरी तरह बदल गया है। अब इसमें General Awareness (GK) का अलग Section नहीं है और CBT के बाद CBAT (Computer Based Aptitude Test) भी देना होगा।
Last Updated: 28 अक्टूबर 2026
पिछले हफ्ते जब मैंने RRB NTPC 2026 पर आर्टिकल लिखा था, तब बहुत से बच्चे पूछ रहे थे कि “सर, इस बार NTPC में Station Master का पद कहाँ गया?” तो लीजिये, वो जवाब अब आ गया है। इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि Station Master के कुल कितने पद हैं, form kab tak bhare, Age Limit कितनी है, नया Exam Pattern कैसा है, CBAT क्या होता है और 25 नवंबर तक आपको क्या-क्या तैयार रखना है। इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़िएगा, क्योंकि इस बार कई नियम पहली बार लागू हुए हैं।
एक नजर में (Quick Answer)
| कुल पद | 1265 (Level 6, Station Master) |
| Apply Online | 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| योग्यता | किसी भी विषय में Graduation |
| उम्र | 20 से 33 वर्ष (1 जनवरी 2027 को) |
| चयन | CBT (100 प्रश्न) + CBAT + DV + Medical |
| Basic Pay | ₹35,400 प्रति माह |
RRB Station Master Recruitment 2026 : Overview (मुख्य जानकारी)
| Particular | जानकारी |
|---|---|
| Organization | Railway Recruitment Boards (RRBs), रेल मंत्रालय, भारत सरकार |
| Notification No. | CEN 08/2026 |
| Post Name | Station Master |
| Total Post | 1265 |
| Pay Level | Level 6 (7th CPC) |
| Medical Standard | A-2 |
| Apply Mode | Online |
| Official Website | rrbapply.gov.in |
आपको बता दें कि कुछ वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए 1250 या 1215 पद भी लिखे दिख रहे हैं। दरअसल पहले जो Short Notice (Indicative Notice) आया था उसमें करीब 1250 पद बताए गए थे, बाद में Detailed Notification के Annexure-B (RRB-wise टेबल) में कुल 1265 पद दिए गए हैं। ज्यादातर विश्वसनीय स्रोत 1265 का ही आंकड़ा मान रहे हैं, फिर भी Apply करने से पहले अपने RRB के पदों की संख्या Official PDF में एक बार खुद देख लीजिये।
ये तारीखें नोट कर लें (Important Dates)
| क्या होगा | कब होगा |
|---|---|
| Apply Online शुरू | 27 अक्टूबर 2026 |
| Apply Online की Last Date | 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| Fee Payment की Last Date | 27 नवंबर 2026 |
| Correction Window (Modification Fee के साथ) | 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 |
| CBT Exam Date | Notify Soon |
| Admit Card | Notify Soon (Exam से करीब 4 दिन पहले आता है) |
फॉर्म भरने के लिए करीब एक महीने का समय है, जो सुनने में काफी लगता है। लेकिन मैंने कई बार देखा है कि बच्चे “अभी तो बहुत टाइम है” सोचकर टालते रहते हैं और फिर आखिरी 2-3 दिन में भागदौड़ करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी Last Date के आस-पास rrbapply पोर्टल slow हो सकता है, इसलिए देर न करें।
RRB Station Master Vacancy 2026 : कितने पद, किस Category में?
CEN 08/2026 में कुल 1265 पद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Category-wise बंटवारा इस प्रकार है, और इन सबको जोड़ने पर भी 1265 ही आता है :
| Category | पदों की संख्या |
|---|---|
| UR (General) | 542 |
| OBC (NCL) | 296 |
| SC | 176 |
| EWS | 147 |
| ST | 104 |
| Total | 1265 |
इसके अलावा Ex-Servicemen के लिए भी पद आरक्षित हैं (ये ऊपर की Category के अंदर ही गिने जाते हैं)। RRB-wise यानी आपके Zone में कितने पद हैं, ये Notification के Annexure-B में दिया गया है। उदाहरण के लिए, प्रभात खबर की रिपोर्ट के अनुसार RRB Prayagraj में Station Master के 112 पद हैं। बाकी RRB जैसे Patna, Muzaffarpur, Ajmer, Bhopal, Gorakhpur के पद आप Official PDF से ही मिलाइये, क्योंकि अलग-अलग वेबसाइट पर अभी पूरी Zone-wise लिस्ट सही तरह नहीं आई है।
Station Master बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए? (Eligibility)
सीधा जवाब: किसी भी मान्यता प्राप्त University से किसी भी Stream (Arts, Commerce, Science) में Graduation पास होना चाहिए। इसके साथ आपको Railway के A-2 Medical Standard में फिट होना होगा, क्योंकि Station Master सीधे ट्रेनों के Safe Operation से जुड़ा पद है।
- Graduation की Degree Apply करने की Last Date यानी 25 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक Final Year वाले जिनका Result इस तारीख तक नहीं आया है, वो Eligible नहीं माने जाएंगे, लेकिन ये शर्त Notification में एक बार जरूर पढ़ लीजिये।
- Graduation में कोई न्यूनतम Percentage की शर्त Notification की रिपोर्ट्स में नहीं बताई गई है।
- A-2 Medical का मतलब है आंखों की रोशनी (Distant Vision और Near Vision) का एक तय स्टैंडर्ड, और Colour Vision सही होना जरूरी है।
👉 जो बच्चे चश्मा लगाते हैं, उनके लिए मेरी सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले किसी अच्छे Eye Specialist से अपनी आंखों की जांच करवा लीजिये। मेरे YouTube चैनल पर पिछली भर्तियों के बाद कई बच्चों ने बताया था कि वो CBT पास करके Medical में अटक गए। इसलिए पहले ही पता कर लीजिये कि A-2 में आप फिट बैठते हैं या नहीं।
Age Limit (आयु सीमा) : कितनी उम्र तक फॉर्म भर सकते हैं?
Station Master के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। यानी NTPC Graduate की तरह यहां 18 साल से नहीं, 20 साल से फॉर्म भरा जा सकता है।
| Category | Upper Age में छूट | अधिकतम उम्र |
|---|---|---|
| UR / EWS | कोई छूट नहीं | 33 वर्ष |
| OBC (NCL) | 3 वर्ष | 36 वर्ष |
| SC / ST | 5 वर्ष | 38 वर्ष |
| PwBD / Ex-Servicemen / अन्य | Notification के अनुसार | Notification देखें |
एक बात साफ कर दूं। एक-दो वेबसाइट पर Age Limit 20-30 वर्ष भी लिखी है, लेकिन ज्यादातर भरोसेमंद स्रोत 20-33 वर्ष बता रहे हैं। इसलिए अगर आपकी उम्र 30 से 33 के बीच है तो घबराइये मत, बस Official Notification में Age वाला पैराग्राफ खुद पढ़कर पक्का कर लीजिये।
Application Fee कितनी है और कितनी वापस मिलेगी?
| Category | फॉर्म की Fee | CBT देने के बाद Refund |
|---|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹500 | ₹400 (Bank charges काटकर) |
| SC / ST / Female / Ex-Servicemen / PwBD / Transgender / Minority / EBC | ₹250 | ₹250 (Bank charges काटकर) |
Fee सिर्फ Online जमा होगी (UPI, Net Banking, Debit/Credit Card)। Refund तभी मिलेगा जब आप CBT में बैठेंगे। साथ ही, 28 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच Form में Correction करने पर हर बार ₹250 Modification Fee लगेगी जो वापस नहीं होती। तो फॉर्म पहली बार में ही ध्यान से भरिए।
Selection Process : इस बार क्या बदला है?
सबसे बड़ा बदलाव यही है। पहले Station Master का चयन NTPC के जरिये CBT 1, CBT 2 और फिर CBAT से होता था। अब ये भर्ती अलग है और इसमें सिर्फ एक Stage का CBT है। पूरा Selection Process ऐसे होगा :
- Single Stage CBT – 100 प्रश्न, 100 नंबर।
- CBAT (Computer Based Aptitude Test) – रिपोर्ट्स के अनुसार हर RRB में पदों के लगभग 8 गुना Candidates को CBT के नंबर से CBAT के लिए बुलाया जाएगा।
- Document Verification (DV)
- Medical Examination (A-2 Standard)
Final Merit CBT और CBAT दोनों के नंबर मिलाकर बनेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक CBT को 70% और CBAT को 30% Weightage मिलेगा, और CBAT के हर Test Battery में कम से कम 42 का T-Score लाना जरूरी होगा। मतलब CBAT सिर्फ Qualifying नहीं है, उसके नंबर Merit में जुड़ेंगे। ये बात बहुत से बच्चों को अभी पता नहीं है।
RRB Station Master Exam Pattern 2026 (नया पैटर्न)
| Section | प्रश्न / नंबर |
|---|---|
| Basic Science, Mathematics और Data Analysis (Analytical Capability) | 60 |
| Logical Capability (इसी में English Reading Comprehension) | 20 |
| Mental Reasoning | 20 |
| Total | 100 प्रश्न / 100 नंबर |
- समय : 120 मिनट (ज्यादातर स्रोत यही बता रहे हैं)
- Negative Marking : हर गलत जवाब पर 1/3 नंबर कटेगा
- General Awareness / GK का अलग Section : नहीं है
- CBT में न्यूनतम Qualifying Marks (रिपोर्ट्स के अनुसार) : UR और EWS 40%, OBC और SC 30%, ST 25%
Section-wise नंबरों का बंटवारा अलग-अलग वेबसाइट पर थोड़ा अलग लिखा है (कोई Science और Maths को 30-30 में बांट रहा है)। इसलिए पूरा Syllabus Notification के Annexure से ही मिलाइये। लेकिन एक बात तय है कि GK रटने वाले बच्चों का फायदा इस बार कम होगा और Maths, Reasoning, Science और English Comprehension वालों का ज्यादा।
CBAT क्या होता है और इससे डरना क्यों नहीं चाहिए?
CBAT यानी Computer Based Aptitude Test एक Psychological Test होता है जो Railway में Safety से जुड़े पदों (जैसे Loco Pilot, Station Master, Traffic Assistant) के लिए लिया जाता है। इसमें देखा जाता है कि आप कितनी जल्दी और सही फैसला लेते हैं, आपकी Memory, Concentration और Perceptual Speed कैसी है। इसमें प्रश्न Screen पर बहुत तेजी से आते हैं और हर Test Battery का अलग Timer होता है।
दरअसल CBAT में किताब पढ़कर तैयारी नहीं होती, Practice से होती है। मेरी सलाह है कि CBT के बाद नहीं, अभी से हफ्ते में 2-3 दिन CBAT के Online Mock Test दीजिये। CBAT की एक और खास बात ये है कि इसमें Negative Marking नहीं होती, लेकिन गलत जवाब से आपका T-Score गिर सकता है, इसलिए अंधाधुंध क्लिक मत कीजिये।
Station Master की Salary कितनी होती है?
Station Master का पद 7th CPC के Pay Level 6 में आता है जिसकी Initial Basic Pay ₹35,400 प्रति माह है। इसके ऊपर DA, HRA, Transport Allowance, Night Duty Allowance और Railway Pass जैसी सुविधाएं अलग से मिलती हैं। In-hand Salary आपकी Posting के शहर (X, Y, Z Category) के हिसाब से अलग होगी, इसलिए मैं यहां कोई पक्का In-hand आंकड़ा नहीं लिख रहा।
Promotion की बात करें तो Station Master आगे चलकर Station Superintendent, Traffic Inspector और Departmental Exam देकर Group B अधिकारी तक जा सकता है। यही वजह है कि Graduation वाले बच्चों में Station Master की पोस्ट हमेशा पहली पसंद रहती है।
फॉर्म कैसे भरें (Step by Step) – Station Master Apply Online
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पोर्टल खोलिये।
- अगर आपने RRB NTPC 2026 या किसी और RRB भर्ती के लिए पहले से Account बनाया है तो उसी से Login कीजिये। नया Account बनाने की जरूरत नहीं है। पहली बार है तो “Create an Account” पर क्लिक करके Aadhaar और Mobile नंबर से Registration कीजिये।
- Login के बाद CEN 08/2026 (Station Master) चुनिए।
- अपना RRB ध्यान से चुनिए। एक Candidate सिर्फ एक RRB से ही Apply कर सकता है।
- Educational Details में Graduation की जानकारी Marksheet से मिलाकर भरिए।
- Live Photo / Photo और Signature तय Format में Upload कीजिये।
- Fee जमा कीजिये और Refund के लिए Bank Account की सही Details भरिए।
- Final Submit करके Application का PDF अपने पास Save कर लीजिये।
किसे फॉर्म भरना चाहिए, किसे नहीं?
ये सवाल मुझसे सबसे ज्यादा पूछा जाता है, तो साफ-साफ बता देता हूं :
✅ जरूर भरिए अगर : आप Graduate हैं (या 25 नवंबर से पहले Degree पूरी हो रही है), उम्र 20 से 33 (छूट के साथ) के बीच है, आंखें A-2 Standard में फिट हैं और आप Shift Duty, रात की ड्यूटी और छोटे स्टेशनों पर Posting के लिए तैयार हैं।
❌ सोच-समझकर भरिए अगर : आपकी Colour Vision में दिक्कत है, या आप सिर्फ Office वाली 10 से 5 की नौकरी चाहते हैं। Station Master की नौकरी जिम्मेदारी वाली है, ट्रेनों का Signal, Track और Safety आपके हाथ में होता है।
खैर, एक बात और। RRB NTPC 2026 Graduate का फॉर्म 6 नवंबर तक भरा जा रहा है। दोनों Notification अलग हैं, इसलिए Eligibility पूरी होने पर आप दोनों में Apply कर सकते हैं। Selection के मौके इससे बढ़ेंगे।
पिछली बार क्या हुआ था?
पिछली NTPC Graduate भर्ती (CEN 05/2024) में Station Master के 994 पद थे और उस समय ये पद NTPC के अंदर ही आता था, जहां पहले CBT 1, फिर CBT 2 और उसके बाद CBAT होता था। उस भर्ती में बच्चों को GK पर बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। इस बार 1265 पद हैं, यानी पिछली बार से ज्यादा, और एक Stage का CBT होने से पूरी प्रक्रिया भी छोटी होने की उम्मीद है। जो बच्चे पिछली बार CBT 2 तक पहुंचकर रह गए थे, उनके लिए ये अच्छा मौका है।
Form भरने से पहले ये Documents तैयार रखिए
- 10वीं की Marksheet (Name और Date of Birth के लिए)
- Graduation की Final Marksheet / Degree
- Aadhaar Card (Aadhaar से जुड़ा Mobile नंबर चालू हो)
- Category Certificate (OBC-NCL / EWS का Certificate नए Financial Year का हो तो बेहतर)
- हाल की Photo और Signature (Scan की हुई)
- Bank Account की Details, जो Aadhaar से Seeded हो (Refund इसी में आएगा)
30 दिन का प्लान : फॉर्म भी, तैयारी भी
| दिन | क्या करना है |
|---|---|
| पहले 3 दिन | Notification PDF पढ़िए, Eye Test करवाइये, Documents Scan कीजिये और फॉर्म भर दीजिये। |
| दिन 4 से 15 | Maths (Percentage, Ratio, Time-Work, Data Interpretation) और Basic Science (10वीं लेवल Physics, Chemistry, Biology) रोज 3 घंटे। |
| दिन 16 से 25 | Reasoning, Mental Ability और English Reading Comprehension। साथ में हफ्ते में 2 CBAT Mock। |
| दिन 26 से 30 | 2-3 Full Length Mock Test, 120 मिनट का Timer लगाकर। अपनी गलतियों की एक Notebook बनाइये। |
Exam Date अभी Notify Soon है, तो 30 दिन के बाद भी इसी चक्र को दोहराते रहिए। मेरी सलाह है कि Science को हल्के में मत लीजिये, क्योंकि GK हटने के बाद Science के प्रश्न ही आपको बाकी बच्चों से आगे निकालेंगे।
Important Links
| Link का नाम | कहां मिलेगा |
|---|---|
| Apply Online (CEN 08/2026) | rrbapply.gov.in पर Apply करें |
| Official Notification PDF | RRB Apply Portal पर CEN 08/2026 देखें |
| Indian Railways Official Website | indianrailways.gov.in |
Related Posts
- RRB NTPC Recruitment 2026 : 5236 पदों पर आवेदन, पूरी जानकारी
- RPF Recruitment 2024 : Railway Police में भर्ती की पूरी जानकारी
- UP TGT Recruitment 2026 : 17735 पदों पर भर्ती
- Daily Current Affairs In Hindi
RRB Station Master 2026 : आपके सवाल, मेरे जवाब (FAQs)
Question: RRB Station Master 2026 में कुल कितने पद हैं ?
Answer- CEN 08/2026 के तहत Station Master के कुल 1265 पद हैं। कुछ जगह 1250 या 1215 लिखा है, लेकिन Detailed Notification के RRB-wise टेबल में कुल 1265 पद दिए गए हैं।
Question: RRB Station Master form kab tak bhare ?
Answer- Apply Online 27 अक्टूबर 2026 से शुरू है और Last Date 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) है। Fee 27 नवंबर 2026 तक जमा की जा सकती है।
Question: Station Master के लिए Age Limit कितनी है ?
Answer- 20 से 33 वर्ष, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
Question: क्या इस बार Station Master Exam में GK आएगा ?
Answer- नहीं, इस बार General Awareness का अलग Section नहीं है। CBT में Basic Science, Maths, Data Analysis, Logical Capability (English Comprehension सहित) और Mental Reasoning से प्रश्न आएंगे।
Question: RRB Station Master में CBAT जरूरी है क्या ?
Answer- हां, CBT के बाद CBAT देना जरूरी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक Final Merit में CBT का 70% और CBAT का 30% Weightage होगा। CBAT के हर Test Battery में न्यूनतम T-Score लाना भी जरूरी है।
Question: Station Master की Salary kitni hoti hai ?
Answer- Station Master Pay Level 6 में आता है जिसकी Basic Pay ₹35,400 है। इसके ऊपर DA, HRA और दूसरे भत्ते अलग से मिलते हैं।
Question: Final Year वाले Station Master का फॉर्म भर सकते हैं क्या ?
Answer- Graduation की योग्यता 25 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। अगर तब तक आपका Result नहीं आया है तो आप Eligible नहीं होंगे, इसलिए Notification की शर्त जरूर पढ़ें।
Disclaimer
दोस्तों अधिक जानकारी के लिए RRB Station Master (CEN 08/2026) के ऑफिसियल नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन और अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए collectorbabu.in जिम्मेदार नहीं होगा। अतः ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें।
आखिरी बात
तो दोस्तों, RRB Station Master Recruitment 2026 इस साल Graduate बच्चों के लिए Railway की सबसे अच्छी भर्तियों में से एक है। 1265 पद, ₹35,400 Basic Pay और नया Exam Pattern जिसमें GK का बोझ नहीं है। Last Date 25 नवंबर 2026 है, लेकिन मेरी सलाह है कि इस हफ्ते के अंदर Eye Test और फॉर्म दोनों निपटा दीजिये और फिर पूरा ध्यान Maths, Science, Reasoning और CBAT की Practice पर लगाइये। इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा जो Station Master बनने का सपना देख रहे हैं।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको मेरे द्वारा लिखा हुआ आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपका कोई सवाल रह गया है तो कमेंट कर दीजिये उस पर बहुत जल्द ही एक नया आर्टिकल लेकर आऊंगा |