UPSC Prelims 2027 : परीक्षा 23 मई को, बचे 207 दिन में तैयारी कैसे करें? – पूरा Month-wise प्लान

UPSC Prelims 2027 परीक्षा 23 मई को, कैलेंडर पर गोल की गई तारीख और पढ़ता हुआ aspirant
UPSC Prelims 2027 की परीक्षा 23 मई 2027 को, बचे 207 दिन का तैयारी प्लान

207 दिन। जी हां, आज 28 अक्टूबर 2026 से गिनें तो UPSC Prelims 2027 में बस इतने ही दिन बचे हैं। Union Public Service Commission (UPSC) के Annual Calendar 2027 के मुताबिक Civil Services (Preliminary) Examination 2027 रविवार, 23 मई 2027 को होगी। अगर आप भी IAS, IPS या IFS बनने का सपना लेकर UPSC Prelims 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए एक तरह का रोडमैप है।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि UPSC Prelims 2027 का पूरा शेड्यूल क्या है, Notification और फॉर्म कब आएगा, पिछले सालों का Cut-off कितना रहा, और सबसे जरूरी — बचे हुए करीब 7 महीनों को महीने-दर-महीने कैसे बांटें ताकि 23 मई को आप पूरी तैयारी के साथ एग्जाम हॉल में बैठें।

Last Updated: 28-10-2026 · लेखक: कलेक्टर Babu (2015 से UPSC और सरकारी परीक्षाओं पर लिख रहे हैं) · तारीखें UPSC Annual Calendar 2027 की रिपोर्ट्स से मिलाई गई हैं

जल्दी में हैं तो ये पढ़ें

क्याजानकारी
UPSC Prelims 2027 Exam Date23 मई 2027 (रविवार)
Notification13 जनवरी 2027
Online Form Last Date2 फरवरी 2027
Mains 202720 अगस्त 2027 से (5 दिन)
तैयारी के लिए बचा समयकरीब 207 दिन (लगभग 7 महीने)

UPSC Prelims 2027 कब है? (Exam Date और पूरा Schedule)

सीधा जवाब — UPSC CSE Prelims 2027 की परीक्षा 23 मई 2027 को होगी। इसी दिन Indian Forest Service (IFoS) की Preliminary परीक्षा भी होगी, क्योंकि दोनों का Prelims एक ही होता है। Notification 13 जनवरी 2027 को आएगा और Apply Online की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2027 बताई गई है।

UPSC हर साल अगले साल का Annual Calendar मई के आसपास जारी करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2027 का कैलेंडर 20 मई 2026 को जारी हुआ था। आपको बता दें कि UPSC अपने कैलेंडर में बदलाव बहुत कम करता है, लेकिन कभी-कभी (जैसे 2020 में कोरोना के समय) तारीखें बदली भी गई हैं। इसलिए अंतिम पुष्टि के लिए upsc.gov.in पर कैलेंडर PDF एक बार जरूर देख लें।

EventDateस्थिति
UPSC Annual Calendar 2027 जारी20 मई 2026जारी हो चुका (रिपोर्ट्स)
CSE 2027 Notification13 जनवरी 2027आना बाकी
Apply Online Last Date2 फरवरी 2027आना बाकी
Prelims Admit CardNotify Soon (आम तौर पर परीक्षा से 2-3 हफ्ते पहले)अभी official confirm नहीं
Prelims Exam23 मई 2027तय
Prelims ResultNotify Soon (2026 में परीक्षा के 22 दिन बाद आया था)अभी official confirm नहीं
Mains Exam20 अगस्त 2027 सेतय

Form कब भरें? Notification से पहले ये काम निपटा लें

फॉर्म 13 जनवरी से 2 फरवरी 2027 के बीच भरा जाएगा, यानी आपके पास करीब 3 हफ्ते होंगे। UPSC का आवेदन अब One Time Registration (OTR) प्रोफाइल से होता है, इसलिए असली काम Notification से पहले ही हो जाना चाहिए।

मेरे YouTube चैनल पर हर साल जनवरी-फरवरी में सबसे ज्यादा सवाल यही आते हैं कि “sir photo reject हो गई”, “sir ID proof का नंबर गलत चला गया”। इसलिए अभी, नवंबर-दिसंबर में ही ये चीजें तैयार रखें:

  • OTR प्रोफाइल बना लें या पुराना हो तो एक बार चेक कर लें।
  • हाल की photo (जिसमें नाम और फोटो खींचने की तारीख हो, जैसा UPSC मांगता है) और signature की साफ स्कैन कॉपी।
  • Photo ID (आधार/वोटर ID/पासपोर्ट आदि) — फॉर्म में जो ID डालेंगे, वही परीक्षा के दिन साथ ले जानी होगी।
  • Category, EWS या PwBD certificate अगर लागू हो तो उसकी वैधता की तारीख देख लें।

Photo का सैंपल समझना हो तो मेरा पुराना आर्टिकल UPSC Photo Sample और Form Apply पढ़ सकते हैं — नियम का ढांचा लगभग वही है, बस इस बार के Notification से एक बार मिला लें।

क्या आप UPSC 2027 के लिए Eligible हैं? (Age और Attempt)

UPSC CSE में उम्र हमेशा परीक्षा वाले साल की 1 अगस्त तक गिनी जाती है। पिछली Notifications के नियम के हिसाब से General candidate की उम्र 1 अगस्त 2027 को कम से कम 21 और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। अंतिम नियम 13 जनवरी 2027 के Notification से ही तय होंगे।

CategoryUpper Age Limit (पिछले नियम के अनुसार)Attempts
General / EWS32 साल6
OBC (Non-Creamy Layer)35 साल (3 साल छूट)9
SC / ST37 साल (5 साल छूट)उम्र सीमा तक कोई लिमिट नहीं
PwBD10 साल तक अतिरिक्त छूटGeneral/EWS/OBC के लिए 9, SC/ST के लिए उम्र सीमा तक

एक बात जो बहुत बच्चे भूल जाते हैं — Prelims में बैठना ही एक Attempt माना जाता है, सिर्फ फॉर्म भरना नहीं। अगर आप 2027 में सिर्फ “देखने” के लिए बैठने का सोच रहे हैं और आपके attempts कम बचे हैं, तो यह फैसला सोच-समझकर लें। Graduation के final year वाले students भी फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन Mains के फॉर्म (DAF) के समय डिग्री का प्रूफ देना होगा।

UPSC Prelims 2027 Exam Pattern: 400 नंबर, लेकिन Merit सिर्फ 200 का

Prelims में दो Objective पेपर होते हैं, दोनों एक ही दिन। पहला General Studies (GS Paper I) और दूसरा CSAT (GS Paper II)। Merit सिर्फ GS Paper I के नंबर से बनती है; CSAT केवल Qualifying है।

PaperसवालMarksसमयक्या मायने रखता है
GS Paper I1002002 घंटेइसी से Cut-off और Mains के लिए selection
CSAT (Paper II)802002 घंटेसिर्फ 33% यानी 66 नंबर लाने जरूरी

Negative Marking: हर गलत जवाब पर उस सवाल के नंबर का 1/3 कटता है। GS Paper I में एक सवाल 2 नंबर का होता है, तो गलत होने पर 0.66 नंबर कटेंगे। CSAT में एक सवाल 2.5 नंबर का होता है, गलत पर 0.83 कटते हैं।

मैंने कई बार देखा है कि अच्छे-खासे GS वाले बच्चे CSAT को हल्के में लेकर बाहर हो जाते हैं। खासकर Arts background वाले साथियों के लिए CSAT का Maths और Reasoning वाला हिस्सा पिछले कुछ सालों में मुश्किल हुआ है। अगर आपके Mock में CSAT 90 से नीचे आ रहा है, तो इसे हफ्ते में कम से कम 3-4 घंटे दीजिये। 66 बॉर्डर पर रहना सबसे खतरनाक है।

पिछले सालों का Cut-off: 2027 में कितने नंबर का Target रखें?

Cut-off हर साल पेपर की कठिनाई के हिसाब से ऊपर-नीचे होता है। नीचे General Studies Paper I का category-wise Prelims Cut-off है (200 में से), जो UPSC ने final result के बाद जारी किया था:

YearGeneralEWSOBCSCST
202288.2282.8387.5474.0869.35
202375.4168.0274.7559.2547.82
202487.9885.9287.2879.0374.23
202592.66 (रिपोर्ट्स के मुताबिक)बाकी category के आंकड़े official PDF से मिलाएं
2026Notify Soon — official cut-off CSE 2026 के final result के बाद आएगा

आप देख सकते हैं कि 2023 में पेपर कठिन होने पर General का Cut-off 75 के आसपास गिर गया, वहीं 2025 में यह 92 से ऊपर चला गया। यानी Cut-off का अंदाजा लगाकर तैयारी करना बेकार है। मेरी सलाह है कि GS Paper I के Mock Tests में 105-110+ का लगातार स्कोर Target रखें। असली परीक्षा में दबाव की वजह से 10-15 नंबर कम ही आते हैं, तो यह बफर काम आएगा।

Competition का अंदाजा भी लगा लीजिये: Prelims 2026 (24 मई 2026) के बाद 13,343 candidates Mains के लिए qualify हुए, जबकि 2025 में यह संख्या 14,161 और 2024 में 14,627 थी। 2026 की vacancy को लेकर रिपोर्ट्स में फर्क है (कहीं 933, कहीं 1016), इसलिए उसे official notice से ही देखें। मोटा हिसाब यही है कि Prelims देने वाले हर 100 में से 2-3 लोग ही Mains तक पहुंचते हैं।

बचे हुए 207 दिनों का प्लान कैसे बनाएं? (महीने-दर-महीने)

सबसे काम की बात यहीं है। 7 महीने न बहुत ज्यादा हैं, न बहुत कम — अगर आपका बेसिक (NCERT) हो चुका है तो यह समय Prelims क्लियर करने के लिए काफी है। अगर आप बिल्कुल शुरुआत कर रहे हैं, तो ईमानदारी से कहूं तो 2027 को “सीखने वाला attempt” मानकर पूरी ताकत लगाइए, लेकिन असली नजर 2028 पर भी रखिए।

समयफोकसहफ्ते का Mock
नवंबर 2026Polity और Modern History पूरा, Economy का बेसिक; रोज करंट अफेयर्सSubject-wise sectional test, 1 हफ्ते में
दिसंबर 2026Geography (Physical + Indian), Environment & Ecology शुरूSectional + CSAT का 1 पेपर
जनवरी 2027Environment पूरा, Ancient-Medieval व Art & Culture; फॉर्म भरना (13 जनवरी से)हर हफ्ते 1 Full Length GS Mock
फरवरी 2027Science & Tech, बाकी बचे टॉपिक; पहला पूरा Revision शुरूहर हफ्ते 1 GS + 1 CSAT Full Mock
मार्च 2027Revision 1 पूरा, Current Affairs के पिछले 12-15 महीने की compilationहफ्ते में 2 GS Mock + analysis
अप्रैल 2027Revision 2, कमजोर टॉपिक, सरकारी योजनाएं, Budget और Economic Surveyहफ्ते में 2-3 Mock
1-22 मई 2027सिर्फ Revision, कोई नई किताब नहीं; 2-3 Mock सुबह 9:30 के उसी समय पर2-3 Mock, एग्जाम टाइमिंग पर

पढ़ाई के घंटों की बात करूं तो नौकरी के साथ तैयारी करने वाले साथियों के लिए रोज 4-5 घंटे और full-time aspirants के लिए 8-9 घंटे काफी हैं, बशर्ते उसमें Revision और Mock analysis शामिल हो। सिर्फ घंटे गिनने से कुछ नहीं होता।

Mock Test दें, पर Analysis उससे भी जरूरी

Mock देने के बाद हर गलत और “तुक्के” वाले सवाल को तीन हिस्सों में बांटें — (1) पढ़ा था पर याद नहीं रहा, (2) पढ़ा ही नहीं था, (3) पढ़ा था पर जल्दबाजी में गलत किया। पहली कैटेगरी Revision से, दूसरी नोट्स से और तीसरी अभ्यास से सुधरेगी। एक Mock के analysis पर कम से कम उतना ही समय दें जितना पेपर देने में लगा।

तुक्का कब लगाएं? (Negative Marking का गणित)

GS में अगर आप 4 में से 2 Option पक्के तौर पर हटा पा रहे हैं, तो attempt करना गणित के हिसाब से फायदे का है। चारों Option पर शक हो तो छोड़ देना बेहतर है। आमतौर पर toppers और टीचर्स 85-92 सवाल attempt करने की बात करते हैं, लेकिन यह संख्या आपकी accuracy पर टिकी है — इसे Mock में ही तय कर लें, परीक्षा के दिन experiment न करें।

UPSC Prelims 2027 के लिए Best Books (छोटी लेकिन पक्की लिस्ट)

किताबें बदलते रहना सबसे आम गलती है। एक विषय, एक किताब, कई बार Revision — यही फॉर्मूला काम करता है।

विषयBaseStandard Book (एक चुनें)
PolityNCERT Class 9-12 Political ScienceM. Laxmikanth – Indian Polity
Modern HistoryNCERT (पुरानी व नई) Class 8, 12Spectrum – A Brief History of Modern India
GeographyNCERT Class 6-12G.C. Leong (Physical) + कोई एक Atlas
EconomyNCERT Class 9-12 EconomicsRamesh Singh या Sanjiv Verma (एक ही)
EnvironmentNCERT Class 12 Biology के आखिरी 4 अध्यायShankar IAS Environment
Art & CultureNCERT Fine Arts (Class 11)Nitin Singhania
Current Affairsएक अखबार (The Hindu / Indian Express / दैनिक जागरण आदि)एक Monthly Magazine + PIB
CSATपिछले 10 साल के UPSC पेपरकोई एक CSAT Manual

हिंदी मीडियम वाले साथियों के लिए ऊपर की ज्यादातर किताबें हिंदी में भी आती हैं। करंट अफेयर्स के लिए मैं वेबसाइट पर डेली करंट अफेयर्स भी डालता रहता हूं, जैसे ये वाला डेली करंट अफेयर्स आर्टिकल — इसे नोट्स बनाने के अभ्यास की तरह इस्तेमाल करें।

पिछले साल के पेपर (PYQ) क्यों सबसे बड़ा हथियार हैं?

UPSC हर साल सवाल नए तरीके से पूछता है, लेकिन टॉपिक बहुत बार दोहराए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Prelims 2026 में History से सबसे ज्यादा (करीब 21) सवाल आए, जबकि सीधे करंट अफेयर्स वाले सवाल पिछले साल की तुलना में काफी कम रहे। यह एक संकेत है कि Static portion मजबूत रखे बिना सिर्फ करंट अफेयर्स के भरोसे Prelims नहीं निकलता।

पिछले 10-12 साल के GS और CSAT पेपर को subject-wise हल कीजिये। इससे आपको समझ आएगा कि UPSC “कितना गहरा” पूछता है और किस टॉपिक को कितना पढ़ना है। दरअसल, PYQ को समझे बिना किताब पढ़ना वैसा ही है जैसे नक्शे के बिना सफर।

पिछले 7 महीनों में बच्चे कौन सी गलतियां करते हैं?

  • हर हफ्ते नया Source: टेलीग्राम पर नई PDF दिखी और पुरानी किताब छोड़ दी। इससे Revision कभी पूरा नहीं होता।
  • Mock से डरना: “पहले syllabus पूरा कर लूं, फिर Mock दूंगा” — यह सोच मार्च तक ले जाती है और फिर समय नहीं बचता।
  • CSAT की अनदेखी: ऊपर बताया ही है, 66 नंबर का qualifying पेपर हर साल हजारों लोगों को बाहर करता है।
  • फॉर्म में लापरवाही: Exam Centre की पसंद देर से भरने पर नजदीकी सेंटर भर जाते हैं। हर बार की तरह last date के आस-पास साइट slow भी हो सकती है, तो फॉर्म जनवरी के आखिरी हफ्ते से पहले भर दें।
  • सेहत: मई की गर्मी में परीक्षा होती है। आखिरी हफ्तों में नींद काटकर पढ़ना उल्टा पड़ता है।

Prelims के साथ Mains की तैयारी कब तक चलाएं?

Prelims और Mains के बीच 2027 में करीब 3 महीने (23 मई से 20 अगस्त) का अंतर है। Essay और Optional subject Prelims के बाद एक साथ पूरे करना मुश्किल होता है। इसलिए मेरी सलाह है कि नवंबर से फरवरी तक हफ्ते में 1-2 दिन Optional और Answer Writing को दें, और मार्च से 23 मई तक पूरा फोकस Prelims पर रखें। Prelims के अगले ही दिन से Mains मोड में आ जाइए — Result का इंतजार मत कीजिये।

अगर अभी आप तय नहीं कर पाए कि आपको IAS चाहिए या IPS, तो सर्विस की पसंद फॉर्म में भरनी होती है, इसलिए IAS और IPS में अंतर वाला यह आर्टिकल एक बार पढ़िएगा। और पिछले साल किस तरह के बच्चे final list में आए, यह जानने के लिए UPSC CSE Final Result 2025 वाला आर्टिकल भी देख सकते हैं।

FAQs – UPSC Prelims 2027 से जुड़े सवाल

Question: UPSC Prelims 2027 कब होगा ?
Answer- UPSC के Annual Calendar 2027 के मुताबिक Civil Services Prelims 2027 रविवार, 23 मई 2027 को होगा। इसी दिन IFoS Prelims भी है।

Question: UPSC 2027 का Notification कब आएगा और form kab tak bhare ?
Answer- Notification 13 जनवरी 2027 को आएगा और Online Form की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2027 है। Photo और OTR अभी से तैयार रखें।

Question: UPSC Mains 2027 कब से है ?
Answer- कैलेंडर के अनुसार Mains 2027 की शुरुआत 20 अगस्त 2027 से होगी और यह 5 दिन चलेगी।

Question: क्या 7 महीने में UPSC Prelims की तैयारी हो सकती है ?
Answer- अगर NCERT और basic पढ़ाई हो चुकी है तो हां, सही रिवीजन और Mock Test के साथ 7 महीने काफी हैं। बिल्कुल नए हैं तो 2027 को सीखने का attempt मानकर पूरी मेहनत करें।

Question: UPSC Prelims में कितने नंबर लाने पर Mains मिलता है ?
Answer- General का Cut-off पिछले सालों में 75 से 92 के बीच रहा है। सुरक्षित रहने के लिए Mock में 105-110+ का Target रखें।

Question: CSAT में कितने नंबर चाहिए ?
Answer- CSAT qualifying है, इसमें 200 में से कम से कम 66 नंबर (33%) लाना जरूरी है। इसके नंबर Merit में नहीं जुड़ते।

Question: UPSC 2027 के लिए Age Limit कैसे गिनें ?
Answer- उम्र 1 अगस्त 2027 तक गिनी जाएगी। पिछले नियम के अनुसार General के लिए 21 से 32 साल, OBC को 3 और SC/ST को 5 साल की छूट है। अंतिम नियम Notification में देखें।

स्रोत (Sources)

  • Union Public Service Commission की Official Website: upsc.gov.in (Annual Calendar 2027 और Examination Notices)
  • UPSC Calendar 2027 की रिपोर्ट्स — StudyIQ, Vajiram & Ravi, Testbook
  • Prelims 2026 Result (13,343 qualified) — Deccan Herald, Careers360
  • पिछले सालों का Cut-off — UPSC के जारी आंकड़ों पर आधारित Vision IAS व PW Only IAS की रिपोर्ट्स (2025 का आंकड़ा अभी official PDF से मिलाना बाकी)

दोस्तों उम्मीद है कि आपको मेरे द्वारा लिखा हुआ आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपका कोई सवाल रह गया है तो कमेंट कर दीजिये उस पर बहुत जल्द ही एक नया आर्टिकल लेकर आऊंगा |

Leave a Comment