3 March Current Affairs In Hindi 2024 : Important Current Affairs 3 March In Hindi:
![]() |
Source: 3 March Current Affairs In Hindi 2024 |
3 March 2024 Current Affairs
Daily Current Affairs in Hindi
दोस्तों इस आर्टिकल में हम आज के Current Affairs यानी कि 3 March Current Affairs 2024 के सारे Important प्रश्न के बारे में पढ़ेंगे जो UPSC। SSC। RAILWAY। BPSC। BANK। CGL। ALL STATES Exam में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसमें वही करंट अफेयर्स हैं जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप हर रोज Daily Current Affairs पढ़ते रहिए ताकि आप का सिलेक्शन जल्दी हों। तो दोस्तों चलिए अब जानते हैं 3 March Current Affairs In Hindi (Today Current Affairs In Hindi) जो सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण है |
3 मार्च
1. इसरो चंद्रयान 4 किस वर्ष तक लॉन्च कर सकती है?
उत्तर: 2028
Note: ISRO 14 July 2023 को चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद अब साल 2028 तक चंद्रयान 4 लॉन्च करने की तैयारी में है ।
. चंद्रयान-4 का काम हाल ही में सफल हुईं चंद्रयान 3 मिशन की उपलब्धियां को आगे बढ़ाना हैं। इसका मकसद दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने और चट्टान के नमूने एकत्रित करना है,
.अगर चंद्रयान 4 इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर देता है तब भारत चंद्रमा की सतह से धरती पर नमूने वापस लाने वाला चौथा देश बन जाएगा।
. चंद्रयान-4 में 350 किलोग्राम का रोवर तैनात किया जाएगा।
. चंद्रयान-4 को LUPEX मिशन के नाम से भी जाना जाएगा।
. इसरो भारतीयों को चंद्रमा पर भेजने की योजना बना रही है उम्मीद है कि 2040 तक इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा।
. इसरो भारत के स्पेस एजेंसी है जिसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी।
. इसरो का अध्यक्ष एस सोमनाथ है और इसका मुख्यालय बेंगलुरु है ।
. ISRO - Indian Space Research Organisation.
2. 2024 में जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में तेंदुए की संख्या कितनी है?
उत्तर: 13,874
Note: इस नई रिपोर्ट का आकलन भारतीय वन्यजीव संस्थान और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण विभागों के सहयोग से किया गया था।
. भारत में सबसे अधिक तेंदुओं की आबादी वाला टाइगर रिजर्व नागार्जुनसागर श्रीशैलम है।
. देश में सर्वाधिक 5 राज्य में 5 तेंदुओं की संख्या
देश | 2018 संख्या | 2022 संख्या |
---|---|---|
मध्यप्रदेश | 3,421 | 3,907 |
महाराष्ट्र | 1,690 | 1,985 |
कर्नाटक | 1,783 | 1,879 |
तमिलनाडु | 868 | 1,070 |
3. 26 फरवरी 2024 को पहली अमेरिका भारत साइबर सुरक्षा की पहल कहां शुरू की गई?
उत्तर: पुणे (महाराष्ट्र)
Note : हाल ही में पुणे में पहली अमेरिका भारत साइबर सुरक्षा पहल की शुरुआत की गई।
. इसका उद्देश्य आईटी सुरक्षा या इंटरनेट द्वारा होने वाले अपराध को कम करना है।
. इस महल की शुरुआत अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने महरत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के सहयोग से हुई है।
4. अट्टुकल पोंगल पर्व कहां मनाया जाता है ?
उत्तर: केरल
Note: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अट्टुकल भगवती मंदिर में हर साल अट्टुकल पोंगल पर्व मनाया जाता हैं। इस साल 25 फरवरी को मनाया गया।
. अट्टुकल पोंगल दुनियां का सबसे बड़ा महिला फेस्टिवल हैं , एक साथ सबसे ज्यादा महिला एकत्रित अट्टुकल पोंगल पर्व में ही होती हैं ।
. महिलाओं को एक साथ एकत्रित होने का सबसे बड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड इसी पर्व के नाम हैं। जो 2009 में रिकॉर्ड किया गया
. इस फेस्टिवल को महिलाओं के सबरीमाला के रूप में भी जाना जाता हैं
5. हाल ही में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है
उत्तर: मेक्सिको
Note: अगले दो सालों के लिए (FATF) का अध्यक्ष मेक्सिको को बनाया गया है
. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) अन्तरसरकारी संस्था है जो मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए वैश्विक कार्रवाई का नेतृत्व करता है
. इसका गठन G7 शिखर सम्मेलन पेरिस में 1989 में किया गया था।
. भारत जून 2010 में (FATF) संस्था का सदस्य बना।
. FATF का मुख्यालय पेरिस में हैं।
. FATF शर्त को पूरा करने वाला पहला खाड़ी राष्ट्र सऊदी अरब है।
खाड़ी देश उसे कहा जाता हैं जो फारस की खाड़ी से सटे देश हैं।
सभी खाड़ी देश के नाम:
खाड़ी देश | |
---|---|
बहरीन | ओमान |
कतर | कुवैत |
इराक | सऊदी अरब |
संयुक्त अरब अमीरात |
6. हाल ही ओडिशा में समुद्री स्लग की नई प्रजाति मिली है इसका नाम किसके नाम पर रखा गया हैं?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Note: समुद्री स्लग की नई प्रजाति को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण द्वारा ओडिशा और बंगाल के तट पर खोजा गया।
7. हाल ही में किसने ‘कोयला रसद योजना और नीति’ पहल की शुरुआत की है ?
उत्तर: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
Note: कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में इंडियन नेशनल कमेटी वर्ल्ड माइनिंग कांग्रेस के दौरान 29 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में इस पहल की शुरुआत की गई।
8. हाल ही में भारत की महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण को किस पुरस्कार सम्मानित किया गया है
उत्तर: बेस्ट मिडफील्डर ऑफ़ द टूर्नामेंट
Note: दरअसल तुर्की महिला कप 2024 में भारत की महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुकरणीय प्रदर्शन की इसीलिए उन्हें बेस्ट मिडफील्डर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया है।
. तुर्की महिला कप 2024 में भारतीय महिला फुटबॉलर टीम उपविजेता रही है
9. हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया है ?
उत्तर: दलजीत सिंह चौधरी
Note: दलजीत सिंह चौधरी 1990 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जो 30 नवंबर 2025 को पुलिस सेवा से रिटायर हो जाएंगे।
. दलजीत सिंह को 18 जनवरी 1924 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया था और अभी वर्तमान में भी SSB महानिदेशक हैं इसके अलावा अब इन्हें केंद्र सरकार ने NGS महानिदेशक नियुक्त कर दिया है।
. दलजीत सिंह चौधरी का जन्म 25 नवंबर 1965 को हुआ था जो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं इन्हें तीन बार राष्ट्रपति पदक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
. एनएसजी हमारे देश की एलिट सिक्योरिटी है जो वीवीआईपी लोगों को सुरक्षा प्रदान करती हैं यह सिक्योरिटी उन्हें मिलती है जिन्हें भारत सरकार की ओर से जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है ।
.एनएसजी को ब्लैक कैट के नाम से भी जाना जाता है।
. NSG का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
10. हर साल दुनियां भर में 3 मार्च को कौन सा दिवस मनाया जाता है
उत्तर: विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day)
Note: विश्व वन्यजीव दिवस का मुख्य उद्देश्य जंगली जीवों, जानवरों और वनस्पतियों के संरक्षण के लिए दुनिया भर में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना हैं। ताकि वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोका जाए।
. इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को की थी।
. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें अधिवेशन में घोषणा किया कि हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रुप में मनाया जायेगा।
Download 3 March 2024 Current Affairs PDF in Hindi: Clikc Here
दोस्तों आप 3 March 2024 का Current Affairs हिंदी में , WWW.COLLECTORBABU.IN पर पढ़ रहे थे अगर आपको आज का करंट अफेयर्स पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |
FAQs: (Current Affairs QNA)
1. 2024 में जारी वैश्विक बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत का स्थान कितना है?
A. 44वां
B. 43वां
C. 42वां
D. 41वां
2. वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि बढ़कर कितना हो गई है।
A. 8.1%
B. 8.2%
C. 8.3%
D. 8.4%
3. हाल ही में चंडीगढ़ के नए मेयर किसे चुना गया है।
A. कुलदीप कुमार
B. मनोज सोनकर
C. A & B (दोनों )
D. इनमे से कोई नहीं
4. हाल ही में SWAYAM Plus पोर्टल को किसने लॉन्च किया हैं?
A. धर्मेंद्र प्रधान
B. नरेन्द्र मोदी
C. द्रौपदी मुर्मू
D. अमित शाह
5. हाल ही में इसरो के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला भारत के किस राज्य में रखी गई है?
A. असम
B. उत्तर प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. हरियाणा
Answer: 1. C. 42वां
2. D. 8.4%
3. A. कुलदीप कुमार
4. A. धर्मेंद्र प्रधान
5. C. तमिलनाडु
ये भी पढ़े :
27 Feb Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
28 Feb Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
29 Feb Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
1 March Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
2 March Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
दोस्तों अब आप इस आर्टिकल के अंतिम पड़ाव तक पहुँच गये है उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल से पढाई में काफी मदद मिलेगी हम आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करते है और निवेदन करते है किइस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा |