2 March Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण


2 March Current Affairs In Hindi 2024  : Important Current Affairs 2 March In Hindi:


2 March Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
Source: 2 March Current Affairs In Hindi 2024



2 March 2024 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi


दोस्तों  इस आर्टिकल में हम आज के Current Affairs यानी कि 2 March Current Affairs 2024 के सारे Important प्रश्न के बारे में पढ़ेंगे जो UPSC। SSC। RAILWAY। BPSC। BANK। CGL। ALL STATES Exam में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसमें वही करंट अफेयर्स हैं जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप हर रोज Daily Current Affairs पढ़ते रहिए ताकि आप का सिलेक्शन जल्दी हों। तो दोस्तों चलिए अब जानते हैं 2 March Current Affairs In Hindi ( Today Current Affairs In Hindi)  जो सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण  है | 


2 मार्च 

1. हाल ही में इसरो के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला भारत के किस राज्य में रखी गई है? 

उत्तर: तमिलनाडु (Tamil Nadu) 

Note: हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टीनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला रखी है। उम्मीद है कि अगले 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 

. भारत के दूसरे स्पेसपोर्ट को लगभग 2,233 एकड़ में बनाया जाएगा जिसकी खर्चा 950 करोड़ रुपए होगी। 

. इसरो भारत के स्पेस एजेंसी है जिसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी।

. इसरो का अध्यक्ष एस सोमनाथ है और इसका मुख्यालय बेंगलुरु है ।

. ISRO - Indian Space Research Organisation.


2. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत के नए लोकपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: अजय माणिकराव खानविलकर 

Note: हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।  

. लोकपाल भारत के एक भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण या लोकपाल का निकाय हैं जो भारत गणराज्य में सबों के हित का प्रतिनिधित्व करता है। 

. सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति खानविलकर ने 13 मई 2016 से 29 जुलाई 2022 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर बने रहे।


3. हाल ही में NATO में नया सदस्य के रुप में कौन देश शामिल हुआ हैं?

उत्तर: स्वीडन (Sweden)

Note : इससे पिछले साल फिनलैंड नाटो में शामिल हुआ था उसके बाद अब स्वीडन भी हंगरी द्वारा अंतिम सदस्यता देने के बाद स्वीडन भी NATO में शामिल हो चुका है। 

. स्वीडन को NATO में शामिल होने से रूस ही एक ऐसा देश है जो बाल्टिक सागर के आसपास होने के बावजूद नाटो का हिस्सा नहीं है। 

. बाल्टिक सागर से सीमा से सटे देश – जर्मनी, पोलैंड, फिनलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, लातविया, एस्टोनिया, रूस, और लिथुआनिया है। 

. NATO मैं शामिल देश इस बात पर सहमत है कि उनमें से किसी एक देश पर हमला होता है तो बाकी सब देश जो नाटो में शामिल है उसे उनकी मदद करनी होगी।

.NATO: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन ( North Atlantic Treaty Organisation)

. NATO की स्थापना 4 अप्रैल 1949 में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस के अलावा 12 अन्य देशों ने मिल कर किया था।

मुख्यालय: ब्रुसेल्स ( बेल्जियम) 

अध्यक्ष: जेन्स स्टोलटेनबर्ग 


4. हाल ही में SWAYAM Plus पोर्टल को किसने लॉन्च किया हैं? 

उत्तर: धर्मेंद्र प्रधान

Note: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 43M से अधिक छात्रों और पेशवारों को लक्ष्य करते हुए NEP2020  की पहुंच को बढ़ाते हुए SWAYAM Plus पोर्टल लॉन्च किया है। 

. इसका संचालन आईआईटी मद्रास के द्वारा किया जाएगा। 

. SWAYAM Plus Portal का उद्देश्य युवाओं को ऑनलाइन काम रोजगार और स्किल्स के बारे में सिखाना और उसी स्किल्स पर उनके लिए नौकरी ढूंढने का काम आसान करना।  


5. हाल ही में चंडीगढ़ के नए मेयर किसे चुना गया है। 

उत्तर: कुलदीप कुमार 

Note: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ में आप चुनाव में सुनवाई पूरी करते हुए आप पार्षद कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर के पद पर विजयी घोषित किया है।  

चंडीगढ़ मेयर पूरा विवाद:

. 30 जनवरी 2024 को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव आयोजित किया गया था जिसमें बीजेपी के मनोज सोनकर ने जीत हासिल की थी, 

इस चुनाव में कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले थे वहीं मनोज सोनकर को 16 वोट मिले थे और आठ वोट को वैध घोषित कर दिया गया था। पर कुलदीप कुमार ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हैं सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था जहां कोर्ट ने कुलदीप कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के मेयर के रुप में नियुक्त किया गया।


6. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय ने किस भारतीय को मानव नाइटहुड से सम्मानित किया है 

उत्तर: सुनील भारती मित्तल 

Note: सुनील भारती मित्तल मानक नाइटहुड  पुरस्कार पाने वाली पहले भारती बन गए हैं। 

. ब्रिटिश संप्रभु द्वारा मानक नाइटहुड पुरस्कार नागरिकों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान पुरस्कार है। 

. सुनील भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष के पद पर हैं।  


7. हाल ही में किसने ‘कोयला रसद योजना और नीति’ पहल की शुरुआत की है ?

उत्तर: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी 

Note: कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में इंडियन नेशनल कमेटी वर्ल्ड माइनिंग कांग्रेस के दौरान 29 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में इस पहल की शुरुआत की गई। 


8. 29 फरवरी 2024 को चौथी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2023 का समापन कहां हुई है? 

उत्तर: गुवाहाटी (Assam)

Note: इसकी शुरुआत 17 फरवरी को हुई थी।

. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का ताज अपने नाम किया है जिसमें 32 स्वर्ण(Gold, 18 रजत (Silver)और 21 कांस्य ( Bronze ) सहित कुल 71 पदक जीते हैं। 

. इस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेलों (KIUG) आयोजन में 200 से अधिक विश्वविद्यालय ने पार्टिसिपेट किया थालिया था

.असम की खेल मंत्री श्रीमती नंदिता गारलोसा ने गुवाहाटी के सरुसजाई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 29 फरवरी 2024 को इसका आधिकारिक आधिकारिक समापन समारोह की घोषणा किया। 


9. वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि बढ़कर कितना हो गई है।  

उत्तर: 8.4% 


10. 2024 में जारी वैश्विक बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत का स्थान कितना है?  

उत्तर: 42वां 

Note: हाल ही में US चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय वैश्विक बौद्धिक संपदा सूचकांक 2024 में भारत 55 में से 42वां स्थान पर रहा है 

. इसमें भारत का स्कोर 38.64 % हैं

अंतरराष्ट्रीय वैश्विक बौद्धिक संपदा सूचकांक वाले देश

देश

आईपी अधिकारों का प्राप्तांक (%)

संयुक्त राज्य अमेरिका95.48
यूनाइटेड किंगडम94.12
फ्रांस93.12
जर्मनी92.46
स्वीडन92.12
जापान91.26
नीदरलैंड91.24
आयरलैंड89.38
स्पेन86.44
स्विट्जरलैंड85.98



Download 2 March 2024 Current Affairs PDF in Hindi: Clikc Here



दोस्तों आप 2 March 2024 का Current Affairs हिंदी में , WWW.COLLECTORBABU.IN पर पढ़ रहे थे अगर आपको आज का करंट अफेयर्स पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |


FAQs: (Current Affairs QNA)


1. विश्व बैंक (World Bank) जीईएफ (GEF) की पहली महिला डायरेक्टर कौन बनी है? 

A. राधा

B. गीता बत्रा

C. अर्तों

D. इनमे से कोई नहीं


2. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन चुनी गई है?

A. साजिया मारी

B. मरियम औरंगजेब

C. मरियम नवाज शरीफ ( Maryam Nawaz Sharif)

D. हिना रब्बानी खैर


3. हाल ही में दुनियां की सबसे कम प्रजनन वाले देश कौन बने हैं?

A. दक्षिण कोरिया 

B. ताइवान

C. सिंगापुर

D. इटली


4. दुनिया की सबसे तीसरी बड़ी मस्जिद ‘जामा अल-जाजैर' कहां बनी है ?

A. मक्का

B. मदीना

C. अल्जीरिया

D. पाकिस्तान


5. भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान का क्या नाम है?

A. चंद्रयान

B. गगायण

C. मंगलयान

D. इनमे से कोई नहीं


Answer:     1. B. गीता बत्रा

                2. C. मरियम नवाज शरीफ

                3. A. दक्षिण कोरिया 

                4. C. अल्जीरिया
                5. 
B. गगायण


FAQs प्रश्न को विस्तार से समझने के लिए आपको 1 मार्च के Current Affairs को पढना चाहिए : 

ये भी पढ़े :

27 Feb Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण 

28 Feb Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण 

29 Feb Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण 

1 March Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण 


दोस्तों अब आप इस आर्टिकल के अंतिम पड़ाव तक पहुँच गये है उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल से पढाई में काफी मदद मिलेगी हम आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करते है और निवेदन करते है किइस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा | 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ