29 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण

 

29 February Current Affairs In Hindi 2024  : Important Current Affairs 29 February In Hindi


29 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
29 February Current Affairs In Hindi 2024


29 February 2024 Current Affairs

Daily Current Affairs in Hindi


दोस्तों  इस आर्टिकल में हम आज के Current Affairs यानी कि 29 February Current Affairs 2024 के सारे Important प्रश्न के बारे में पढ़ेंगे जो UPSC। SSC। RAILWAY। BPSC। BANK। CGL। ALL STATES Exam में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसमें वही करंट अफेयर्स हैं जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप हर रोज Daily Current Affairs पढ़ते रहिए ताकि आप का सिलेक्शन जल्दी हों। तो दोस्तों चलिए अब जानते हैं 29 February Current Affairs In Hindi ( Today Current Affairs In Hindi)  जो सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण  है | 


29 फरवरी


1. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने 2024-25 सत्र से कक्षा एक में नामांकन के लिए बच्चों की कम से कम कितनी आयु निर्धारित की है ?

उत्तर: कम से कम 6 वर्ष या इस से ज्यादा।

Note: इस साल सत्र 2024-25 में 6 वर्ष की आयु के बच्चों को वर्ग 1 में प्रवेश दिया जाएगा। इस आयु से कम वर्ष के बच्चों के वर्ग 1 में नामांकन नहीं लिया जाएगा।

. इसका उद्देश्य बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास को ठीक करना है।

. साथ ही 6 वर्ष के कम उम्र के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी या प्री स्कूल में दाखिला दिया जाएगा जहां उन्हें स्कूल जाने के तौर तरीके के लिए तैयार किया जाएगा। 


2. हाल ही में इंडोनेशिया उपग्रह ‘मेराह पुतिह-2' कब लांच किया गया ? 

उत्तर: 20 February 2024

Note: इंडोनेशिया उपग्रह ‘मेराह पुतिह-2' को SpaceX द्वारा लॉन्च किया गया है।

. एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट ने अब 300 मिशन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए। 


3. हाल ही में विश्व के सबसे बड़े अनाज भंडारण योजना की शुरुआत किसने की हैं? 

उत्तर: नरेंद्र मोदी 

Note : 24 फरवरी 2024 को दुनिया की सबसे बड़ी शाकाहारी अनाज भंडारा योजना के पायलट प्रोजेक्ट की उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। 

. इस योजना का कार्यक्रम दिल्ली में भारत मंडप में आयोजित किया गया था। जिसे  ‘सहकार से समृद्धि कार्यक्रम’ के तहत लॉन्च किया गया था।

. इस योजना के तहत हमारे देश में कई अनाज स्टोरेज बनाए गए हैं।

. इस परियोजना को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने 2,500 करोड़ रुपए आवंटित किए थे।


4. हाल ही में गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 के टॉपर कौन बने हैं? 

उत्तर:  भारतीय सेना 

Note: खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 का आयोजन दो चरणों में किया गया, पहला चरण 2 से 6 फरवरी तक लेह लद्दाख में, और दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर में आयोजित किया गया था। 

. गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 में स्वर्ण पदक अल्पाइन स्कियर बॉबी पांडे ने जीता साथ ही भारतीय सेना ने पांच रजत छह कांस्य और  10 स्वर्ण पदक के साथ सेना पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।


5. हाल ही में  BWF पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2024 का गोल्ड मेडल किसने जीता है

उत्तर: सुहास एलवाई

Note: सुहास एलवाई यूपी कैडर के एक आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने BWF पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2024 का गोल्ड मेडल जीत के भारत का नाम रोशन किया है। 

. इसके अलावा सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में रजत पदक जीता और एशियाई पैरा खेलो 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। 

. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुहास एलवाई को ट्वीट करके बधाई दिया सुहास एलवाई 2007 बैच के आईएएस अधिकारी है ।

. सुहास एलवाई कर्नाटक से बिलॉन्ग करते हैं उनकी रुचि 2017 में एक दुर्घटना के बाद पैरा बैडमिंटन में हुई थी साथ ही अब वे भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कप्तान भी है । 


6. हाल ही में तमिलनाडु में इसरो के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की आधारशिला किसने रखी है ?

उत्तर: नरेन्द्र मोदी 

Note: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में इसरो के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स के आधारशिला रखी गई है।

. इसरो के नए लॉन्च परिसर को लगभग 986 करोड रुपए में बनाया जाएगा।

. 4,586 करोड रुपए की लागत से विकसित चार सड़क परियोजना का उद्घाटन तमिलनाडु में किया गया है ।  


7. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कितना करोड रुपए का बजट पेश किया है ?

उत्तर: 89,230 करोड़ रूपये 

Note: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा साल 2024-25 के लिए 89, 230 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया जो पिछले साल 2023-24 से 15.27 फीसदी ज्यादा है। 

. इस बजट में गरीबों के कल्याण के लिए 5,658 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिसमें 93 करोड़ रुपए गरीबों के लिए आवास, 600 करोड़ खद्दान आपूर्ति  और 55 करोड़ मुफ्त गैस रिफिल के लिए खर्च किए जायेंगे।

. राज्य सरकार ने 30 से अधिक नीतियां बनाई है जिसका उद्देश्य औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देना है।  

. राज्य सरकार ने किसान केंद्रित योजनाओं के लिए 2,415 करोड़ रूपया आवंटित किए हैं, इसमें सहकारी पहला, किसान पेंशन, सेब की खेती, मत्स्य पालन के अलावा और भी योजनाएं शामिल है। 



8. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन किस देश में किया जाएगा? 

उत्तर: स्पेन 

Note: 26 से 29 फरवरी तक स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन होने वाला है. 

. यह आयोजन GSMA के नेतृत्व में किया जाएगा जिसका मतलब वैश्विक संघ है जो दुनिया भर में मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के हितों में काम करती हैं. 


9. हाल ही में अदानी समूह द्वारा भारत के पहले गोला बारूद मिसाइल विनिर्माण परिसर का उद्घाटन कहां किया गया? 

उत्तर: उत्तर प्रदेश 

Note: 26 फरवरी को अदानी डिफेंस और ऐयरोस्पेस ने कानपुर में गोला बारूद और मिसाइल निर्माण के लिए निजी क्षेत्र में पहली बार दो सुविधा खुली हैं। 


10. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

उत्तर: न्यूजीलैंड

Note: तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा किया न्यूजीलैंड के खिलाड़ी है।

. इन्होंने अब तक अपने क्रिकेट करियर में 64 टेस्ट मैच खेले है और 260 विकेट लिए हैं। 

. नील वैगनर न्यूजीलैंड के पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज के रूप में सेवानिवृत हुए हैं।  

Download 29 February 2024 Current Affairs PDF in Hindi: Clikc Here



दोस्तों आप 29 February 2024 का Current Affairs हिंदी में , WWW.COLLECTORBABU.IN पर पढ़ रहे थे अगर आपको आज का करंट अफेयर्स पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |


FAQs: 

1. 25 फरवरी 2024 को रक्षा सुरक्षा कोर ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है ?

A.  75वाँ 

B. 76वाँ 

C. 77वाँ 

D. 78वाँ 


2. यूसीसी (UCC) लागू करने से पहले किस सरकार ने मुस्लिम विवाह अधिनियम को रद्द करने का निर्णय लिया है? 

A. जम्मू और  कश्मीर सरकार ने 

B. उत्तर प्रदेश सरकार ने 

C. हरियाणा सरकार ने 

D. असम सरकार ने 


3. गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के लिए कितने अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है ?

A. पांच

B. चार

C. दस 

D. आठ 


4.  विश्व की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन इन में से कहां होने वाला है? 

A. उज्जैन 

B. मुंबई 

C. अयोध्या 

D. इनमे से कोई नही 


5. हाल ही में किस राज्य में मंदिरों पर टैक्स लगाया गया है?

A. उत्तर प्रदेश 

B. कर्णाटक 

C. जम्मू और  कश्मीर सरकार 

D. बिहार 


Answer: 1. A. 75वाँ 

                2. Dअसम सरकार ने 

                3. B. चार 

                4. A. उज्जैन 
                5. B. कर्नाटक 


FAQs प्रश्न को विस्तार से समझने के लिए आपको 28 February के Current Affairs को पढना चाहिए : 

ये भी पढ़े :

27 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण 

28 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण 

29 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ