1 March Current Affairs In Hindi 2024 : Important Current Affairs 1 March In Hindi
![]() |
Source: 1 March Current Affairs In Hindi 2024 |
1 March 2024 Current Affairs
Daily Current Affairs in Hindi
दोस्तों इस आर्टिकल में हम आज के Current Affairs यानी कि 1 March Current Affairs 2024 के सारे Important प्रश्न के बारे में पढ़ेंगे जो UPSC। SSC। RAILWAY। BPSC। BANK। CGL। ALL STATES Exam में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसमें वही करंट अफेयर्स हैं जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप हर रोज Daily Current Affairs पढ़ते रहिए ताकि आप का सिलेक्शन जल्दी हों। तो दोस्तों चलिए अब जानते हैं 1 March Current Affairs In Hindi ( Today Current Affairs In Hindi) जो सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण है |
1 मार्च
1. दुनिया की सबसे तीसरी बड़ी मस्जिद ‘जामा अल-जाजैर' कहां बनी है ?
उत्तर: अल्जीरिया
Note: इस मस्जिद में दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है जिसकी ऊंचाई (265 मीटर) 869 फिट है।
. इस मस्जिद में एक साथ 12 लाख लोग नमाज पढ़ सकते हैं।
. इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल सऊदी अरब के मक्का और मदीना के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद बन गई है।
. इस मस्जिद का आधिकारिक उद्घाटन अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने (Abdelmadjid Tebboune) ने की हैं।
. इस ग्रैंड मस्जिद को लगभग 70 एकड़ भूमि पर बनाया गया हैं जिसकी लागत करीब 90 करोड़ रूपये आई हैं।
. अल्जीरिया ( Important Points)
A. राजधानी – अल्जीरिर्स
B. मुद्रा– अल्जीरियाई दिनार
C. राष्ट्रपति – अब्देलमदजीद तेब्बौने (Abdelmadjid Tebboune)
D. प्रधानमंत्री – नादिर लारबौई
2. हाल ही में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day ) किस तिथि को मनाया गया है?
उत्तर: 28 February
Note: भारत में 28 फरवरी के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day ) के रूप में मनाया जाता है।
. 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की थी।
. ‘रमन इफेक्ट’ की खोज के लिए 1930 में भौतिकी के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
. इस बार जो नेशनल साइंस विज्ञान दिवस मनाया गया है उसका Theme विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक पर काम करना है।
3. हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन चुनी गई है?
उत्तर: मरियम नवाज शरीफ ( Maryam Nawaz Sharif)
Note : मरियम नवाज वर्तमान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग पार्टी ( PML-N) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है।
. 26 फरवरी 2024 को मरियम नवाज़ शरीफ़ ने पंजाब के गवर्नर हाउस में अपने पिता नवाज शरीफ और चाचा शाहबाज शरीफ की उपस्थिति में पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है ।
. मरियम नवाज़ के चाचा शाहबाज शरीफ पकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।
4. हाल ही में दुनियां की सबसे कम प्रजनन वाले देश कौन बने हैं?
उत्तर: दक्षिण कोरिया
Note: दक्षिण कोरिया में 0.72 प्रजनन दर हो गया हैं जो पिछले साल 0.78 प्रजनन दर था ।
. हाल ही में दक्षिण कोरिया ने कुत्ते के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया है ।
. तैरता हुआ शहर ‘ओशिनिक्स सिटी’ दक्षिण कोरिया में स्थापित होने वाला है।
. दुनिया में सबसे अधिक प्रजनन वाला देश नाइजर है जिसकी प्रति महिला प्रजनन दर 7.1 है।
. अगर किसी देश की जनसंख्या स्थिर रखनी है तो उस देश की प्रति महिला प्रजनन दर 2.1 होनी चाहिए।
. भारत में प्रति महिला प्रजनन दर 2.0 हैं
5. हाल ही में चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए किस अभियान को शुरू किया है?
उत्तर: ‘मेरा पहला वोट देश के नाम’
Note: चुनाव आयोग ने शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर ‘मेरा पहला वोट देश के नाम’ अभियान को शुरू किया है।
. इसका उद्देश्य है कि जो देश के पहले वोटर है या जो नए वोटर है वह वोट देने के लिए बढ़ चढ़कर भाग ले ताकि देश को लोकतंत्र बनाने में मजबूती मिले।
. इस अभियान को देश के उच्च स्तरीय शिक्षा संस्थानों पर 28 फरवरी से 6 मार्च तक चलाया जाएगा।
6. सरकार ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए कितने रुपए की मंजूरी दी है।
उत्तर: 75,021 करोड़
Note: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना’ के लिए 75,021 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है।
. हाल ही में इस योजना को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के अंतरिम बजट दौरान इस योजना की घोषणा की थी।
. इस योजना के तहत देश के एक करोड़ परिवार को हर महीने 300 यूनिट ( 300 Unit free electricity ) तक बिजली मुक्त दी जाएगी।
7. हाल ही में डेंगू बुखार के तेजी से बढ़ते मामलों को देखकर किस देश ने स्वास्थ्य अस्पताल (Health Hospital) बनाने की घोषणा की है।
उत्तर: पेरू
Note: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू ने डेंगू बुखार की तेजी को बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य अस्पताल (Health Hospital) बनाने की घोषणा की है।
. पेरू की राजधानी लीमा हैं।
मुद्रा: सोल (एस)
राष्ट्रपति: डिना बोलुआर्ट
8. भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान का क्या नाम है?
उत्तर: गगायन
Note: गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम अजीत कृष्णन, अंगद प्रताप, शुभांशु शुक्ला और प्रशांत नायर है ।
. इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस के ज्वोज्दनी गोरोडोक शहर में एक साल का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया है ।
9. हाल ही में किस राज्य में भारत की सबसे बड़ी सौर बैटरी परियोजना की शुरूआत किया गया है।
उत्तर: छत्तीसगढ़ (chhatisgadh)
10. हाल ही में विश्व बैंक (World Bank) जीईएफ (GEF) की पहली महिला डायरेक्टर कौन बनी है?
उत्तर: गीता बत्रा (Geeta Batra)
Note: वर्ल्ड बैंक की स्थापना जुलाई 1944 में हुई थी इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी, साथ ही वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष अजय बंगा है
Download 1 March 2024 Current Affairs PDF in Hindi: Clikc Here
दोस्तों आप 1 March 2024 का Current Affairs हिंदी में , WWW.COLLECTORBABU.IN पर पढ़ रहे थे अगर आपको आज का करंट अफेयर्स पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए |
FAQs: (Current Affairs QNA)
1. अदानी समूह द्वारा भारत के पहले गोला बारूद मिसाइल विनिर्माण परिसर का उद्घाटन कहां किया गया?
A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. हरियाणा
D. असम
2. किस देश के क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
A. पाकिस्तान
B. भारत
C. न्यूजीलैंड
D. अमेरिका
3. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
A. फ्रांस
B. बांग्लादेश
C. भारत
D. स्पेन
4. इसरो के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की आधारशिला किस राज्य में रखी है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. हरियाणा
D. असम
5. BWF पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2024 का गोल्ड मेडल किसने जीता है
A. कृष्णा नागर
B. प्रमोद भगत
C. सुहास एलवाई
D. इनमे से कोई नही
Answer: 1. A. उत्तर प्रदेश
2. C. न्यूजीलैंड
3. D. स्पेन
4. B. तमिलनाडु
5. C. सुहास एलवाई
27 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
28 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण
29 February Current Affairs In Hindi 2024 : सभी सरकारी Exam के लिए महत्पूर्ण